एपीडा के क्षेत्रीय प्रभारी अधिकारी डॉ सीबी सिंह ने बताया कि इससे क्षेत्रीय किसानों के लिए मौसमी सब्जियों के बिक्री के लिए एक विकल्प तैयार हुआ है। इस कनसाइमेंट से आने वाली मौसमी सब्जियों के निर्यात का रास्ता खुल गया है। जल्द ही हरी मिर्च, मटर सहित अन्य सब्जियों की खेप भी खाड़ी देश भेजी जाएंगी। अब एपीडा पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी अपना क्षेत्र बढ़ा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के कारण खाड़ी देशों में वाराणसी से सब्जियों के निर्यात पर भी रोक थी, लेकिन 12 अक्तूबर से शारजाह के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के शुरू होने के पहले दिन 20 कुंतल सब्जियां भेजी गईं। - काशीनाथ यादव, एयरपोर्ट कार्गो प्रभारी