फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi: काशी में सोनम का पिंडदान, दशाश्वमेध घाट पर राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए हुई पूजा

Thu, 03 Jul 2025 05:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sonam Raghuvanshi : काशी में सोनम रघुवंशी का पिंडदान किया गया। वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी एवं सभी पदाधिकारी एवं महिलाओं ने उसका समाज से बहिष्कार किया। 
विज्ञापन
काशी में सोनम रघुवंशी का तर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के दशाश्वमेध घाट पर महिला संगठनों ने सोनम रघुवंशी का पिंडदान किया गया। संगठन की महिलाओं का कहना था कि सोनम रघुवंशी द्वारा पति की हत्या करने जैसी घटना के चलते महिलाओं की बदनामी हुई। उसके इस कृत्य के कारण शादी करने को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दशाश्वमेघ घाट पर पूरे विधि- विधान से सोनम रघुवंशी का पिंडदान कर महिलाओं ने उसकी तस्वीर और उसके पिंड को आग के हवाले कर दिया। उसकी तस्वीर को गंगा में इसलिए प्रवाहित नहीं किया कि उसे मोक्ष न मिले। 

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में अखिलेश यादव: फ्री बिजली, युवाओं को आईपैड व महिलाओं को पेंशन देने का किया वादा, भाजपा सरकार कसा तंज
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान सोनम के मृत पति राजा रघुवंशी के नाम से भी पूजन किया गया, जिससे उसकी आत्मा को शांति प्रदान हो। वहीं पुजारी का कहना है कि जीवित व्यक्ति के पिंडदान का मतलब होता है कि उसे पूरी तरह से समाज से काट देना और उसका मोक्ष न होना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें