फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब (वाराणसी)। ईटही (मरुई) गांव में बृहस्पतिवार को पिता की डांट से क्षुब्ध कक्षा आठ में पढ़ने वाले किशोर ने फांसी लगा कर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत ईटही (मरुई) गांव के किसान धर्मराज का पुत्र गोविंद पटेल (14) सुबह के समय खेल रहा था। इसे लेकर उसके पिता ने उसे डांट दिया था। दोपहर में उसकी मां उर्मिला उसके भाई प्रवीण के साथ दवा लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी गई थी। वहीं पिता प्याज के खेत की निराई-गुड़ाई करने सिवान में चले गए थे। घर पर गोविंद अकेला ही था। पिता जब खेत से वापस आए तो घर का दरवाजा बंद था। शंका होने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो सन्न रह गए। गोविंद साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। लोगों ने उसे आननफानन में नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस चौकी जक्खिनी से पुलिसकर्मी आए। परिजनों ने बताया कि गोविंद तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसके मां-बाप और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें