फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी हादसा: कॉलेज के वाहन में चालक का ऐसी चीज से हुआ सामना, घबराहट में डिवाइडर से टकराई गाड़ी

Tue, 17 Oct 2023 11:04 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अहरक निवासी चालक सूरज राजभर बाबतपुर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के वाहन से स्टूडेंट्स और स्टाफ को लेने जा रहा था। चालक वाहन लेकर वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे काजिसराय पहुंचा था, इसी दौरान उसमें सांप निकल गया।
विज्ञापन
वाराणसी हादसा: कॉलेज के वाहन में चालक का ऐसी चीज से हुआ सामना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजिसराय में वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर मंगलवार की सुबह में बाबतपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे एक वाहन में सांप निकल गया। जिसके चलते हादसा हो गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Weather Update: वाराणसी में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान लुढ़का

जानकारी अनुसार अहरक निवासी चालक सूरज राजभर बाबतपुर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के वाहन से स्टूडेंट्स और स्टाफ को लेने जा रहा था।
चालक वाहन लेकर वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे काजिसराय पहुंचा था, इसी दौरान उसमें सांप निकल गया। चालक सूरज ने बताया कि सांप उसके ऊपर आ गया। सांप से बचने की घबराहट में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर खजूर के पेड़ से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के चलते गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर 10 मीटर दूर स्थित दूसरे खजूर के पेड़ से टकरा गई, जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल वाहन के पास पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। चालक मामूली रूप से घायल हुए जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें