सेवा भारती की ओर से लोहता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने अमेठी में मिली जीत को न्याय, धर्म और आस्था की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अमेठी में लोकसभा चुनाव में स्वयंसेवकों ने धन-संपत्ति, सत्ता की जमींदारी, जाति धर्म में द्वेष फैलाने वालों के खिलाफ चुनाव लड़ा था। देर रात वे दिल्ली रवाना हो गईं।