फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में प्लास्टिक गिलास बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी, 8 महिलाओं समेत एक व्यक्ति हिरासत में

Sat, 29 Jun 2019 04:24 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
फैक्ट्री में छापेमारी करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्लास्टिक गिलास बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम  ने फैक्ट्री पर छापेमारी कर के 8 महिलाओं समेत एक व्यक्ति को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव स्थित काशी राम आवास के समीप संचालित प्लास्टिक गिलास बनाने की फैक्टरी को सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की टीम ने पकड़ा। यह छापेमारी सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार दोपहर में की।

इसके साथ ही मौके पर काम कर रही आठ महिलाओं और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में प्लास्टिक के तैयार गिलास के साथ अन्य रॉ मैटेरियल भी मिले है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फैक्ट्री को सील करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही पकड़े गए लोगों को पुलिस हेरासत में लेकर पूछताछ और फैक्ट्री को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ईओ नगर पालिका संजय मिश्रा मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें