फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट पोल से शहर होगा हाईटेक

Fri, 17 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नगर निगम का एनर्जेसिया और एरिस्कॉन से हुआ एमओयू ।
विज्ञापन
अमेरिका और फ्रांस की तरह आने वाले दिनों में काशी की सड़कों पर भी स्मार्ट पोल नजर आएंगे। बिजली तारों के जंजाल की जगह चमचमाते हाईटेक पोल का कमाल दिखेगा। स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल काशी में कंक्रीट और लोहे के पारंपरिक बिजली खंभों की जगह अत्याधुनिक स्मार्ट पोल के लिए नगर निगम का गुरुवार को दो बड़ी कंपनियों एनर्जेसिया और एरिस्कॉन के साथ एमओयू साइन हुआ। आईपीडीएस के तहत बिजली तारों के भूमिगत होने के बाद स्ट्रीट लाइट के लिए लगाए जाने वाले ये स्मार्ट पोल कई तरह की सुविधाओं का आधार बनेंगे।
विज्ञापन



यातायात नियंत्रण और सुगमता के लिए इन पर ऑटोमैटिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम लगेगा। साथ ही, एनाउंसिंग सिस्टम के जरिये निगम मुख्यालय से पूरे शहर में कोई सूचना एक साथ प्रसारित की जा सकेगी। इन पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। विज्ञापनों के प्रसारण के लिए डिजिटल स्क्रीन होगी। ई रिक्शा और मोबाइल के लिए चार्जिंग सिस्टम सहित जनउपयोगिता के आधार पर कई अन्य उपकरण भी लगाए जा सकते हैं। निगम दफ्तर में सहमति पत्र पर महापौर रामगोपाल मोहले और नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही तथा  एनर्जेसिया पावर इंडिया के डायरेक्टर अखिल भार्गव और एरिस्कान के डायरेक्टर राजीव सलूजा ने हस्ताक्षर किए। नगर आयुक्त ने बताया कि इस परियोजना पर करोड़ों की लागत आएगी लेकिन कंपनियां इसे नि:शुल्क लगाएंगी और अपनी लागत विज्ञापन से वसूलेंगी। ये विज्ञापन स्मार्ट पोल के डिजिटल स्क्रीन पर डिस्प्ले होंगे। इसके बदले नगर निगम को शुल्क भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें