फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की बेहतरीन पहल, सीमा पर दुश्मनों से बचाने में सहायक होगा स्मार्ट डिफेंस ग्लास 

Thu, 16 Jul 2020 06:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्मार्ट डिफेंस डिवाइस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सीमा पर दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। हथियारों के साथ ही अब टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसको देखते हुए ही वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट पहाड़िया के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रभारी श्याम चौरसिया ने एक ऐसा स्मार्ट डिफेंस ग्लास तैयार किया है जिससे कि न केवल दुश्मनों से सुरक्षा की जा सकती है, बल्कि उनकी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन

 

स्मार्ट डिफेंस डिवाइस - फोटो : अमर उजाला।
श्याम चौरसिया के मुताबिक स्मार्ट डिफेंस चश्मा को वायरलेस टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है और इसमें वायरलेस इंटरनेट वॉइस कमांड ट्रिगर की मदद से जवान एक साथ कई छोटे बड़े हथियारों को न केवल अटैच कर सकेंगे बल्कि जरूरत पड़ने पर उसे अलग-अलग दिशा में कमांड देकर फायर भी कर सकेंगे। चस्मे में लगे माइक और टारगेट सेंसर की मदद से फायरिंग कोड को भी सेंड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 10 से 15 सेकेंड के अंदर सभी बंदूक से टारगेट किया जा सकता है।
विज्ञापन

स्मार्ट डिफेंस डिवाइस - फोटो : a

स्मार्ट ग्लास में लगे ये सामान

श्याम चौरसिया ने बताया कि इसमे ब्लूटूथ, माइक, मोटर साईकल के चैन गीयर, लॉग रेंज ट्रांसमीटर,  वॉइस कमांड सर्किट,  बैटरी,  12 वोल्ट, 9 वोल्ट, 3.7 वोल्ट ऑटोपार्ट्स के समान भी लगे है। बताया कि एक साल से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था और इसको बनाने में करीब 40 हजार खर्च हुुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें