वाराणसी जिले के 30 कंपोजिट विद्यालयों में मिशन परिवर्तन के तहत विकास कार्यों का बुधवार को मंडलायुक्त ने उद्घाटन किया। हरहुआ कंपोजिट विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान 30 स्कूलों में नई सुविधाएं शुरू की गईं।
वाराणसी जिले के 30 कंपोजिट विद्यालयों में मिशन परिवर्तन के तहत विकास कार्यों का बुधवार को मंडलायुक्त ने उद्घाटन किया। हरहुआ कंपोजिट विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान 30 स्कूलों में नई सुविधाएं शुरू की गईं। एचडीएफसी बैंक और अंबुजा सीमेंट की ओर से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, विज्ञान लैब, लाइब्रेरी, वाटर कूलर के साथ अन्य सुविधाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि ऐसे परिवर्तन से निजी और सरकारी स्कूलों के बीच बेहतर शिक्षा का अंतर कम होगा। अध्यापकों से कहा कि स्मार्ट क्लास में प्रयोग होने वाले एप्लिकेशन को सही तरीके से सीख लें ताकि बच्चों को समझाने में आसानी हों। बच्चे अपने भविष्य के प्रति सचेत और अग्रसर हों इसके लिए उनकी कॅरिअर काउंसिलिंग कराई जाए।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को सुविधाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी अध्यापकों की है। उन्होंने अभियान के लिए एचडीएफसी बैंक का आभार जताया। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने कहा कि बच्चों की शुरुआती शिक्षा की उनका भविष्य तय करती है।
बैंक के मंडल प्रमुख ने कहा कि जिले के 35 गांवों को गोद लेकर उनके नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है। शौचालय, पीने का पानी, दिव्यांगों को नौकरी दिलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।