फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी: वाराणसी को चार श्रेणियों में मिला पुरस्कार, शहरी एवं आवासन कार्य मंत्रालय की घोषणा

Fri, 25 Jun 2021 09:22 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोविड-19 रोकथाम के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। स्मार्ट सिटी लीडरशिप में द्वितीय पुरस्कार, जल संरक्षण के लिए क्रियान्वित परियोजनाओं में असि नदी के पुनर्विकास कार्य कराने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। 
 
विज्ञापन
covid innovation awards - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी वाराणसी को शहरी एवं आवासन कार्य मंत्रालय की ओर से चार श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया। कोविड-19 रोकथाम के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। स्मार्ट सिटी लीडरशिप में द्वितीय पुरस्कार, जल संरक्षण के लिए क्रियान्वित परियोजनाओं में असि नदी के पुनर्विकास कार्य कराने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा राउंड दो में चयनित स्मार्ट सिटी में तृतीय पुरस्कार और साथ ही राज्यवार श्रेणी में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान मिला।

विज्ञापन


शुक्रवार को स्मार्ट सिटी मिशन के छह वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रालय की ओर से "इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड" के लिए वर्चुअल बैठक हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में पुरस्कार दिया गया। दरअसल, वाराणसी स्मार्ट सिटी की ओर से विभिन्न परियोजनाओं को क्रियान्वित किया गया है।

विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इस वर्ष मुख्यतः गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, मछोदरी स्कूल, वार्डों का पुनर्विकास कार्य, एडवांस सर्विलांस कैमरा, बेनियाबाग पार्क एवं भूमिगत पार्किंग, टाउनहाल पार्क एवं भूमिगत पार्किंग, हेरिटेज साइनेज एट घाट, कल्चरल अपलिफ्टमेंट थ्रू ऑडियो विजुअल, खिड़किया घाट का पुनर्विकास आदि परियोजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें