शरद पूर्णिमा पर शीतला घाट पर आकाशदीप का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा तक जलेंगे दीप
गंगा सेवा निधि की ओर से अमर वीर योद्धाओं की स्मृति में पूरे कार्तिक मास आकाशदीप जलाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को समर्पित भव्य देव-दीपावली महोत्सव के साथ ही आकाशदीप का समापन किया जाता है। इस दौरान अमरवीर योद्धाओं को ‘भगीरथ शौर्य सम्मान’ से सम्मानित भी किया जाता है। मान्यता है कि महाभारत युद्ध में प्राण विसर्जित करने वाले वीरों की स्मृति में भीष्म ने कार्तिक मास में दीप मालिकाओं से उन्हें तर्पण दिया था।
राम मंदिर बलिदानियों की याद में महीने भर जलेंगे दीप
राम मंदिर आंदोलन के बलिदानियों की याद में पूरे कार्तिक मास दीप जलाए जाएंगे। रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से आंदोलन के दौरान अयोध्या में जान गंवाने वाले बलिदानियों की आत्मा की शांति के लिए आकाशदीप की शुरूआत पंचगंगा घाट पर हुई।