फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंदिर और घाट जाने वाले मार्गों के डिवाइडर पर लगेंगे बोर्ड, श्रद्धालुओं को मिलेगी सटीक जानकारी

Thu, 13 Feb 2025 07:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर व घाट वाले मार्गों के डिवाइडर पर बोर्ड लगाए जाएंगे। इस पर मंदिर और घाट जाने का रास्ता दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
काशी में मंदिर व घाट मार्गों पर लगेंगे बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर नगर निगम और वीडीए की ओर से बोर्ड लगाए जाएंगे। डिवाइडरों के आसपास खोदाई कर बेस तैयार किया जा रहा है। कुछ जगहों पर बोर्ड लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर संकेतक होंगे। जो लोगों को मंदिर और घाट जाने का रास्ता दिखाएंगे। 

विज्ञापन


सभी घाटों पर बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्ड पर गहरे पानी को लेकर चेतावनी लिखी होगी। सामान्य विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। कैंट से लंका मार्ग, लंका से बरेका मार्ग, फुलवरिया से मंडुवाडीह, मंडुवाडीह से गोदौलिया मार्ग के डिवाइडरों के आसपास खोदाई कर कंक्रीट का बेस तैयार किया जा रहा है। इन पर बोर्ड लगाए जाएंगे। जिस पर मंदिर से उस रास्ते की दूरी अंकित होगी। 

श्रद्धालुओं को शहर के अन्य इलाकों की जानकारी दी जाएगी। कुछ बोर्ड वीडीए ने भी लगाए हैं। मंदिर के आसपास भी बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को पता चल सके कि किस गेट की ओर जाना है। नगर निगम ने सर्वे कर लिया है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सामान्य विभाग को बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें