JEE Main Result 2025: जेईई मेन का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जेआरएस ट्यूटोरियल्स के 35 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें तुषार रघुवंशी, हर्ष कुमार, हिमांशु टॉपर रहे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इंजीनियरिंग की मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। इसमें जेआरएस ट्यूटोरियल्स के 35 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें संस्था के तुषार रघुवंशी, हर्ष कुमार, हिमांशु 99 परसेंटाइल अंक हासिल कर नगर के टॉपर रहे।
विज्ञापन
संस्था के निदेशक एके झा ने बताया कि अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों की लगन और कड़ी मेहनत की बदौलत 35 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
तुषार रघुवंशी 99.9723 परसेंटाइल, हर्ष कुमार वर्मा 99.9099, सिद्धार्थ संजय श्रीवास्तव 99.8957, हिमांशु मिश्रा 99.8690, विशाल यादव 99.8444, आतीश वर्मा 99.7986, यशार्थ सिंह 99.6925, अनुराग सिंह 99.6686, अगम पटेल 99.6530, जतिन मंछानी 99.5872, सात्विक सिंह 99.5591, सिद्धार्थ तिवारी 99.5376, और हर्ष ने 99.5010 परसेंटाइल प्राप्त किया है।