फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: पिता के मंदिर में पुत्र का पूजन, भक्तों ने पूजन कर लिया आशीर्वाद; सुरक्षा दुरुस्त

Sat, 07 Sep 2024 04:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में शनिवार की गणेश पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में पूजे गए श्री गणेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में गणेश उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से भारी संख्या में श्रद्धालुओं, काशीवासियों, न्यास के सम्मानित सदस्य प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय, अन्य न्यास अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति में भगवान शिव व माता देवी पार्वती के प्रिय सनातन परंपरा में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के उत्सव गणेश चतुर्थी का पूजन संपन्न हुआ।

विज्ञापन




शिवपुराण के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्ति गणेश की अवतरण-तिथि हुई। इसी दिन रिद्धि सिद्धि के दाता, विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश का अवतरण हुआ था। श्री गणेश को समस्त देवताओं में प्रथम पूज्य देव कहा गया है। श्री गणेश सुख-समृद्धि दाता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी कृपा से परिवार पर आने वाले संकट और विध्न दूर हो जाते हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास समस्त सनातन श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण होने की मंगलकामनाएं प्रेषित करता है। आज के मंगल कार्यक्रम में पौरोहित्य पं. श्रीकांत मिश्र द्वारा सहयोगी अर्चक एवं शास्त्री गण के साथ किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें