फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर रील्स बनाना पड़ा भारी, दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Sat, 07 Sep 2024 04:22 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी पुलिस ने पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पिस्टल, छह कारतूस और तीन मैग्जीन बरामद किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर असलहे के साथ रील्स बनाने के मामले में दो आरोपियों को कैंट और एसओजी की टीम ने फुलवरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 0.32 बोर की पिस्टल, तीन मैग्जीन, छह कारतूस, तीन खोखा बरामद हुए। छानबीन में सामने आया कि दोनों आरोपी असलहे की तस्करी भी करते हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
एसओजी प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान आशीष कुमार मौर्य निवासी चोलापुर के शिवरामपुर और लालपुर-पांडेयपुर थाना के मढ़वा निवासी आकाश पटेल के रूप में हुई है। आशीष और आकाश दोनों साथी हैं।

पूछताछ में सामने आया कि आशीष दो अगस्त को ही जेल से छूटा था। पिस्टल मामले में वह दिल्ली के जेल में बंद था। इस दौरान उसका साथी आकाश पटेल भाग निकला। आशीष ने पुलिस को बताया कि उसे सोशल मीडिया पर असलहे के साथ रील्स बनाने का शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी मनीष ने बताया कि 25 अगस्त को इंस्टाग्राम पर रील वायरल हुई थी। सर्विलांस और कैंट पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें