वाराणसी के चौबेपुर गांव के ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल और उसके छोटे भाई पर किशोर की हत्या का आरोप है। राघवेंद्र जेल में बंद है। मामले को लेकर राघवेंद्र की मां ने शनिवार को रामलीला मैदान पर धरना-प्रदर्शन की कोशिश की। चौबेपुर बाजार की दुकानें बंद रहीं।
किशोर की हत्या के आरोपी जेल में बंद ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल को साजिशन फंसाए जाने का मां और अन्य समर्थकों ने आरोप लगाते हुए चौबेपुर बाजार को बंद कराने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने बंद को विफल कर दिया। रामलीला मैदान में टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया और टेंट हटवाया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान मां निर्मला देवी का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष के चलते बेटे को फंसाया गया। अन्य छोटे बेटे शिवेंद्र जायसवाल को भी नामजद किया गया। पूर्व प्रधान निर्मला देवी के अनुसार बेटा राघवेन्द्र जायसवाल ने अमित का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज भी कराया था। इस दौरान पूर्व प्रधान ने थाना प्रभारी को पत्रक सौंपा।
बहरामपुर निवासी अमित खैरवार (16) की 23 नवंबर को शादी से लौटते समय कस्बे में ही घेरकर मारा पीटा गया था। इलाज के दौरान तीन बाद अमित ने दम तोड़ दिया था। मां रज्जो देवी ने चौबेपुर ग्राम प्रधान राघवेंद्र, शिवेंद्र जायसवाल समेत अन्य सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।