फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगा स्टैंड व संजय गांधी मार्केट के दुकानदारों को मिलेंगी दुकानें, होगा पुर्नआवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन गोदौलिया तांगा स्टैंड और संजय गांधी मार्केट के दुकानदारों को फिर से दुकानें देगा इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। इन जगहों पर स्थापित मूल आवंटियों को नगर निगम चिट्ठी भेजने की कार्यवाही शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग बनने के दौरान तांगा स्टैंड और संजय गांधी मार्केट को तोड़ना पड़ा। संजय गांधी मार्केट में 19 दुकानदारों को 20 दुकानें आवंटित थी। जबकि तांगा स्टैंड में 14 दुकानदार थे। हालांकि बाद में तांगा स्टैंड के पास चार ऐसे दुकानदार थे जो उसकी दिवार को खोदकर उसमें छोटी दुकानों का संचालन कर रहे थे। बाद में इन दुकानदारों ने भी अपने को मूल आवंटी बताते हुए नगर निगम में दावा किया। अब इन सभी दुकानदारों को नगर निगम पुन: आवंटन करते हुए दुकानें देगा। इसके लिए राजस्व विभाग ने एक प्लान तैयार किया है। बताया जाता है कि इन दुकानदारों को अगले सप्ताह से चिट्ठी भेजने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। जो दुकानदार आवंटन से वंचित रह जाएंगे उन्हें दूसरे जगहों पर दुकान आवंटित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें