टूर ऑपरेटर आकाश तिवारी ने बताया कि मुंबई से वाराणसी आने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 20 मार्च से ही सीटें वेटिंग हैं। इस तरह एलटीटी-बनारस के स्लीपर में 56 वेटिंग, दोनों एसी कोच में भी वेटिंग टिकट है। सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन महानगरी एक्सप्रेस के सभी श्रेणियों में अभी से वेटिंग शो कर रहा है। कामायनी एक्सप्रेस के स्लीपर समेत अन्य कोच में भी वेटिंग टिकट मिल रहा है। एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस में भी आरक्षण कराने में यात्री मायूस हो रहे हैं।
अहमदाबाद, सूरत से आने वाली ट्रेनें भी होली तक फुल
20 मार्च को सूरत से आने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 88 के ऊपर पहुंच गया है, जबकि थर्ड और टू-एसी में भी वेटिंग है। उधना-बनारस एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग चल रही है। अहमदाबाद से वाराणसी लौटने वाली साबरमती, अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस, अहमदाबाद-गोरखपुर, ओखा-बनारस में भी लंबी वेटिंग चल रही है।
लुधियाना से आने वाली सात ट्रेनें, सभी फुल
होली से हफ्ते भर पूर्व लुधियाना से वाराणसी आने वाली सात ट्रेनों की सीटें भी फुल हो चुकी हैं। किसी में भी कंफर्म सीट नहीं है। 20 मार्च से ही अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस, हमसफर, अर्चना एक्सप्रेस, पंजाब मेल, बेगमपुरा, कोलकाता एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस के सभी श्रेणियों में टिकट वेटिंग है।