फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में अर्द्धविक्षिप्त ने तोड़ा शिवलिंग, गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 22 Feb 2019 10:24 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
टूटा शिवलिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बुधवार रात को अराजकतत्व के द्वारा शिवलिंग तोड़ने का मामला सामने आया है। जिससे गुरुवार सुबह क्षेत्र में तनाव फैल गया। लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया। सूचना पर क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात है।

विज्ञापन


जिले के मुगलसराय कोतवाली के कटेसर गांव में रामनगर रोड पर एक पेड़ के नीचे छोटा का शिव मंदिर है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग की लोग पूजा करते हैं। बुधवार की रात एक व्यक्ति ने शिवलिंग को तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह जब लोगों के नजर टूटे शिवलिंग पर पड़ी तो शोर शराबा शुरू हो गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। 

इसी दौरान इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। संवेदनशील मामला देख आनन फानन में बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा कर स्थिति को संभाला। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शिवलिंग तोड़ने के आरोपी संतोष गुप्ता(35) को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

chandauli - फोटो : amar ujala
गांव में जलीलपुर पुलिस चौकी और मुगलसराय कोतवाली से बड़े पैमाने पर पुलिस की तैनाती गई है। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि शिवलिंग तोड़ने का आरोपी प्रथम दृष्टया अर्द्धविक्षिप्त लग रहा है। उसे हिरासत में लेकर कर पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें