फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में कथा: पांच लाख श्रद्धालु आएंगे, 70 CCTV, 1550 पुलिसकर्मी पीएसी-एनडीआरएफ की तैनाती, योगी होंगे शामिल

Tue, 19 Nov 2024 12:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

डोमरी में शिव महापुराण की कथा के लिए श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम है। कथा के लिए अस्थायी पुलिस चौकी और पूछताछ केंद्र बनाई गई है। यहां तीन शिफ्ट में 1550 पुलिसकर्मी काम करेंगे। 
विज्ञापन
शिव महापुराण कथा को लेकर लगाए जा रहे टेंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोमरी में 20 नवंबर से होने वाली शिव महापुराण कथा में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। डोमरी में एक एडिशनल एसपी के नेतृत्व में तीन डिप्टी एसपी, 20 इंस्पेक्टर, 130 सब इंस्पेक्टर, 120 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी के जवान तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे। सोमवार को कथास्थल पर एक अस्थायी चौकी और पूछताछ केंद्र खोल कर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


200 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में कथास्थल पर तैनात रहेंगे। 70 सीसी कैमरों से कथास्थल की निगरानी की जाएगी। वहीं, गंगा में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 11 एनडीआरएफ, जल पुलिस और दो कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान तैनात रहेंगे। आग से सुरक्षा के लिए दो वाहनों के साथ 15 दमकल कर्मी तैनात रहेंगे। सोमवार को कथास्थल का अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल और एसीपी कोतवाली डॉ. ईशान सोनी ने निरीक्षण किया। 

पुलिस अफसरों ने एसीपी कोतवाली और रामनगर थानाध्यक्ष को कहा कि कथा के मद्देनजर रोजाना दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। उधर, इस संबंध में रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वाहन पार्किंग के लिए दो स्थान चिह्नित

श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करने के लिए दो स्थान चिह्नित किए गए हैं। चारपहिया वाहन राजघाट पुल से उतरकर नीलकंठेश्वर मंदिर के पास खड़े होंगे। वहीं, दोपहिया वाहन उससे आगे हनुमान मंदिर के समीप खड़े होंगे। राजघाट पुल के दोनों छोर पर आदमपुर और रामनगर थाने की पुलिस के साथ ही एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
 
नाव से आने वालों को ई-रिक्शा लेकर जाएगा
शहर की ओर से नाव से कथा सुनने आने वाले श्रद्धालु गंगा उस पार रेत पर उतरेंगे। रेत से उन्हें ई-रिक्शा नि:शुल्क कथास्थल से लगभग सौ मीटर पहले तक ले जाएगा। इसी तरह श्रद्धालुओं के वाहनों को कथास्थल से लगभग 500 मीटर दूर तक ही आने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें