फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: बाबा के भक्तों के लिए खुल गई शिव कचहरी, कर सकेंगे फरियाद, पिछले साल से था बंद

Mon, 23 May 2022 04:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बाबा की कचहरी की साफ-सफाई के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया। बाबा की कचहरी का निर्माण धाम के चौक के बाईं तरफ किया गया है।
विज्ञापन
अब काशी विश्वनाथ धाम में कर सकेंगे बाबा की कचहरी के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा विश्वनाथ की कचहरी अब शिवभक्तों के लिए खुल गई है। लंबे समय से बंद चल रही कचहरी खुलने के बाद शिवभक्तों में खुशी की लहर है। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद भक्त अब शिव कचहरी के भी दर्शन कर सकेंगे। रविवार को बाबा की कचहरी का दर्शन कर भक्त भी बेहद प्रसन्न नजर आए। हालांकि बाबा की कचहरी में कुछ कार्य अभी चल रहा है।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बाबा की कचहरी की साफ-सफाई के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया। बाबा की कचहरी का निर्माण धाम के चौक के बाईं तरफ किया गया है। पिछले साल ही निर्माण के लिए बाबा की कचहरी को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया था।

भक्त बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद सीधे शिव कचहरी का भी दर्शन कर सकेंगे और अपनी हाजिरी लगाने के साथ ही अपनी अर्जी भी डाल सकेंगे। वर्ष भर बाद जब श्रद्धालुओं ने बाबा की कचहरी के दर्शन किए तो पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर प्रशासन का कहना है कि बाबा दरबार आने वाले श्रद्धालु अब बाबा की कचहरी का भी दर्शन कर सकेंगे। कचहरी में कुछ काम अभी बाकी हैं जो जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी में करते हैं बाबा से फरियाद

शिव कचहरी के महंत परिवार का कहना है कि महादेव की कचहरी से कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। मान्यता है कि मुकदमे में फंसे लोग बाबा की कचहरी में अपनी फरियाद लेकर आते हैं। पुरानी कचहरी में विभिन्न स्वरूपों में 108 शिवलिंग, पांचों पांडव, काशी के छप्पन विनायक के पांच विनायक, कपिल मुनि की प्रतिमा विराजमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें