प्रभुघाट के सामने गंगा में नाव पलटने से तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
तीन का शव निकाला जा चुका है। एक की तलाश अभी जारी है। एडीसीपी काशी जोन अनुसार टूंडला फिरोजाबाद निवासी केशव कुमार(32), पवन(27) को तो बचा लिया गया लेकिन अनस (20), संजय (36), इमामुद्दीन(30) के साथ ही भदैनी निवासी नाविक शनि (32) की डूब गए। इसमें संजय अभी तक लापता है।
नाविक का शव ले जाने का विरोध
नाव डूबने की घटना में नाविक सनी की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी तभी स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने शव को घाट पर रख दिया। काफी देर समझाने बुझाने के बाद लोग माने, तब पुलिस शव को लेकर आगे बढ़ी। बताया जा रहा है कि नाविक शनि की शादी 6 साल पहले हुई थी और उसके 2 बच्चे मांशु और बिन्नी है।
प्रभुघाट के सामने गंगा में नाव पलटने से तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
नाव हादसे में नाविक सन्नी की मौत के बाद वहां मौजूद नाविक समाज के लोग बहुत दुखी थे। लोग यही कह रहे थे कि सन्नी पानी का खिलाड़ी था। सन्नी जिंदगी का आखिरी दांव पानी में ही हार गया। उधर बेटे की मौत की जानकारी मिलने घाट पर पहुंची शनि की मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
दो भाई और दो बहनों में बड़ा सन्नी और छोटा विकास है। घाट किनारे मौजूद लोगों की मानें तो सन्नी तैर कर निकल जाता, लेकिन डूबने वाले सभी लोग उसका पैर पकड़कर लटक गए थे। जिसके कारण सन्नी पानी में समा गया।