फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में शेर सिंह राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलन देवी हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए शेर सिंह राणा का बृहस्पतिवार की देर रात जनपद में आगमन हुआ। भंवरनाथ मंदिर परिसर में वे मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान वे केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के चुनाव लड़ने की रणनीति का भी खुलासा किया।
विज्ञापन

शेर सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी देने के बजाय इस सरकार ने प्रतिवर्ष करोड़ों लोगों की नौकरी छीनने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी राष्ट्रीय जन लोक पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। वर्तमान में हमारा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन है। फिरोजाबाद में हमने संयुक्त कार्यक्रभी किया है। अन्य दलों से भी हमारी वार्ता चल रही है। हमारी पार्टी के नीति व रीति के साथ चलने वाले अन्य दलों के साथ भी हमारा गठबंधन हो सकता है। जहां तक शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा के सपा में विलय की बात है तो ऐसी स्थिति में यदि सपा से भी हमारे गठबंधन की बात होती है तो वह भी संभव है। उन्होंने कहा कि फूलन देवी हत्याकांड में भले ही मेरा नाम आया है लेकिन अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। न्यायालय पर मुझे पूरा भरोसा है।
निश्चित तौर पर हमारी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ मैदान में उतरेगी और सत्ता में हमारी भागीदारी होगी। पृथ्वीराज की अफगानिस्तान में स्थित समाधि को अपने देश में लाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान हमारे पुरोधा थे। अफगानिस्तान में उनकी समाधि का अपमान हो रहा था। ऐसे में हम उनकी समाधि अफगानिस्तान से लाकर मैनपुरी में स्मारक के रूप में स्थापित किए हैं। वहीं उनके स्मारक की मिट्टी को कोलकाता में गंगा नदी में विसर्जित किया है। बहादुर शाह जफर भी हमारे राष्ट्र नायक रहे हैं। इनकी समाधि म्यामार में है। हमारा प्रयास उनकी समाधि को भी देश में लाने का था लेकिन जब मैं वहां पहुंचा तो उनकी समाधि सम्मानित ढंग से थी। जिसके कारण मैंने अपना विचार बदल दिया। फिर भी जब भी हम सत्ता में आएंगे तो पूरा प्रयास करेंगे कि हमारे महापुरुषों व पुरोधाओं कि विदेशों में स्थित समाधियां अपने देश में लाकर स्थापित करें। फूलन देवी हत्याकांड में भले ही हमारा नाम शामिल है, लेकिन उनकी सगी बहन मुन्नी देवी हमारी पार्टी में प्रमुख पद पर आसीन हैं और हमारी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। हम सभी धर्म और जाति के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं। भवरनाथ मंदिर में मीडिया से रूबरू होने के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुमार सिंह, पूर्वांचल प्रभारी राकेश तंवर, सह प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, अनूप रजनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें