श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली स्थित कालेश्वर मंदिर और बेनीपुर स्थित संकट हरण हनुमान मंदिर में कैमरा लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे न्यास परिषद ने अति आवश्यक बताते हुए सहमति जताई। बैठक में श्री काशी विश्वनाथ धाम में निर्माण के दौरान मिले विग्रहों को राग भोग पूजा पाठ कराने के लिए मंदिर की ओर से पुजारी लगाने की बात कही गई।
पढ़ेंः मंगला आरती, सुगम दर्शन और रुद्राभिषेक के शुल्क में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी
वहीं, सावन में मंगल आरती, रुद्राभिषेक सहित कई पूजा के टिकट की दर बढ़ाई गई है। इस पर न्यास परिषद ने सहमति दी। बैठक में प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय, प्रो. बृजभूषण ओझा, पंडित दीपक मालवीय, के वेंकटरमन घनपाठी, पंडित प्रसाद दीक्षित, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी उमेश कुमार सिंह, संजय कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि आरती के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की जाए। परिसर में टीवी लगाकर सभी को दर्शन कराया जाए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 41.31 करोड़ के आय के बजट का प्रस्ताव रखा। जिस पर सहमति जताई गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए टेंडर के बारे में जानकारी दी।