मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन पूजन करने के लिए आए भक्तों को थर्मल स्कैनिंग मास्क सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को सुगम सुलभ दर्शन पूजन मुहैया कराई जा रही है। विंध्यधाम में दर्शन-पूजन के उपरांत बड़ी संख्या में भक्तजन नंगे पाव ही पैदल परिक्रमा कर अष्टभुजा, काली खोह, तारा देवी एवं भैरव बाबा मंदिर की ओर निकल रहे हैं।