ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस के कमरा नंबर-705 व 706 में आपत्तिजनक हाल में मिली मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स निवासी दो महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह गेस्ट हाउस के मालिक व मैनेजर के बुलवाने पर आती है। कमरे से गिरफ्तार रोहतास बिहार निवासी अभय सिंह, कुंजन कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस का मैनेजर व सहायक मैनेजर चार हजार रुपये प्रति व्यक्ति लेता है।
पकड़ी गईं दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गेस्ट हाउस का मैनेजर हम लोगों को दो हजार रुपये प्रति व्यक्ति देता है। सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार के आरोप में दो महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।