कांग्रेस ने अजगरा सुरक्षित सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पार्टी ने आशा देवी का टिकट काटकर हेमा देवी को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को कांग्रेस की ओर से सूची जारी की गई। पिछले दिनों कांग्रेस की ओर से जारी सूची में आशा देवी को अजगरा से टिकट दिया गया था।
आशा देवी ने 17 फरवरी को नामांकन की तैयारियां भी कर ली थीं, लेकिन शाम को नए प्रत्याशी को टिकट देने की सूचना जारी हो गई। हेमा देवी काशी विद्यापीठ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज की माता हैं। परिवार का संबंध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया से है।
पढ़ेंः बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर दर्ज हैं 10 मुकदमे, पत्नी करोड़ों की मालिक, जानिए कुल संपत्ति के बारे में
शिवपुर सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले लोहता निवासी अनीसुर्रहमान का नाम पार्टी हाईकमान ने वापस ले लिया गया। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि इनकी जगह बड़ा लालपुर निवासी सतीश सिंह पर्चा दाखिल करेंगे। सतीश पेशे से भवन निर्माता हैं।