फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः बनकटी हनुमान मंदिर के गर्भगृह में घुसा सीवर का पानी, श्रद्धालुओं में आक्रोश , पूजा-पाठ बाधित

Wed, 23 Jun 2021 10:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार


प्राचीन बनकटी हनुमान मंदिर के पुजारी की बुधवार तड़के नींद खुली तो  देखा कि मंदिर परिसर में सीवर का पानी भर गया था। उन्होंने हनुमान जी के मंदिर के कपाट खोले तो वह सन्न रह गए। सीवर का पानी मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
मंदिर के गर्भ गृह में घुसा सीवर का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म की नगरी काशी में जलकल और नगर निगम की लापरवाही से प्राचीन बनकटी हनुमान मंदिर में सीवर का पानी घुस गया। भगवान का विग्रह पानी में डूबने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।  बुधवार तड़के मंदिर के पुजारी की जब नींद खुली तो देखा कि मंदिर परिसर में सीवर का पानी भर गया था। उन्होंने हनुमान जी के मंदिर के कपाट खोले तो वह सन्न रह गए।

विज्ञापन


सीवर का पानी मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंच गया था। इसके कारण भोर में होने वाला श्रृंगार और आरती नहीं हो सकी।  जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्रा ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी काशी में यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। मंदिर के गर्भ गृह में सीवर का पानी चला गया और उसकी वजह से भगवान की आरती एवं श्रृंगार नहीं  हो सका।

किसी तरह मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित गया प्रसाद मिश्र ने भगवान की आरती एवं सांकेतिक श्रृंगार किया। मंदिर के सेवादारों द्वारा काफी प्रयास के बाद भी पानी नहीं निकाला जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें