वाराणसी स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को भी घने कोहरे का कहर जारी रहा। इस वजह से एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित रहीं। सोमवार को सात विमान निरस्त और तीन विलंब से एयरपोर्ट पर पहुंचे। यात्रियों सहित परिजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ये विमान रहे निरस्त
- 6ई 6488 कोलकाता से वाराणसी
- 6ई 6195 दिल्ली से वाराणसी
- 6ई 7972 भुवनेश्वर से वाराणसी
- 6ई 6471 अहमदाबाद से वाराणसी
- 6ई 968 बैंगलोर से वाराणसी
- 6ई 6784 मुंबई से वाराणसी
- जी8 182 दिल्ली से वाराणसी
ये विमान विलंबित रहे
- दिल्ली से वाराणसी आ रहा गो एयरवेज का विमान जी8 404 दो घंटे विलंब से वाराणसी पहुंचा।
- हैदराबाद से वाराणसी आ रहा इंडिगो का विमान 6ई 915 डेढ़ घंटे विलंब से वाराणसी पहुंचा।
- मुंबई से वाराणसी आ रहा स्पाइसजेट एसजी का विमान 201 एक घंटा 45 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंचा।