ब्रह्मर्षि सनत्कुमार पीठ, देवर्षि नारद, सुतर्षि सुश्रुत पीठ, राजर्षि विश्वामित्र पीठ, परमर्षि गौतम पीठ, कांडर्षि जैमिनी पीठ और महर्षि वादरायण पीठ के चेयर प्रोफेसरों की नियुक्तियां होंगी। इनका वेतन एक लाख रुपये महीना होगा। अंतरिक्ष, खगोल सहित वेद-वेदांग के वैज्ञानिक तथ्यों का ज्ञान सहित पीएचडी और 10 साल के आचार्य या शोध निर्देशक का अनुभव हो। न्यूनतम कार्यकाल एक साल और अधिकतम पांच वर्ष का होगा। 80 साल तक की उम्र वाले प्रोफेसर भी इन सात पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई है।
इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी में नए सत्र की कक्षाएं 23 जुलाई से, तीन महीने चलेगा दाखिला; 11 से 18 मई तक पीएचडी इंटरव्यू
सात वैदिक प्रोफेसर को सबसे ज्यादा वेतन
सात वैदिक प्रोफेसरों के तहत वैदिक अध्ययन में दो एसोसिएट और एक असिस्टेंट प्रोफेसर, खगोल विज्ञान, वैदिक गणित और व्याकरण तीनों विधाओं में एक-एक असिस्टेंट प्रोफेसर, एक असिस्टेंट लाइब्रेरियन और एक कंप्यूटर प्रोग्रामर की नियुक्ति होगी। सबसे ज्यादा करीब डेढ़ से पौने दो लाख रुपये वेतन एसोसिएट प्रोफेसर का होगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि सात मई तय की गई है। वहीं, पांच मई तक पोर्टल से आवेदन डाउनलोड किया जा सकता है।
60 हजार रुपये पर सात विजिटिंग फेलो की नियुक्तियां होनी हैं। धर्मशास्त्र, ज्योतिष, दर्शन, फिजिक्स, केमेस्ट्री, इंजीनियरिंग, पर्यावरण, गणित आदि विषयों का विशेषज्ञ हो। न्यूनतम दो और अधिकतम पांच वर्ष का कार्यकाल हो सकता है। पांच शोध पत्रों का प्रकाशन होना चाहिए। आवेदन की अधिकतम आयु 75 वर्ष तक तय की गई है। 50 हजार रुपये महीने पर सात शोध निर्देशकों की नियुक्तियां होंगी। इनकी भी योग्यताएं और विशेषज्ञता विजिटिंग फेलो के अनुरूप ही होनी चाहिए। इन 14 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख सात मई है। वहीं, होलकर भवन में हार्ड कॉपी जमा करने की तारीख 13 मई है।