फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अर्चकों ने मास्क लगाकर उतारी मां गंगा की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के कारण महीने भर से सांकेतिक रूप में चल रही मां गंगा की दैनिक आरती अपने मूल स्वरूप में लौट आई। सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार गंगा आरती की शुरुआत हुई। अर्चकों ने मास्क लगाकर आरती की और श्रद्धालुओं से भी मास्क लगाकर शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की घटती रफ्तार को देखते हुए गंगा सेवा निधि ने सोमवार को सात अर्चकों के साथ गंगा की भव्य आरती उतारी। इस दौरान घाट पर सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही दो सौ लोगों को कुर्सियों पर दो गज की दूरी के साथ बैठने के इंतजाम रहे। गंगा आरती में शामिल होने वालों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें