फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में हुए उभ्भा कांड के गैंग लीडर समेत सात पर आरोप तय, घटना में 11 लोगों की हुई थी मौत

Tue, 23 Mar 2021 08:29 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
Court order - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट (गैंगेस्टर) राहुल मिश्रा की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चर्चित उभ्भा कांड के मुख्य आरोपी यज्ञदत्त समेत सात लोगों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के मामले में आरोप तय किया है। विचारण (न्यायालय में सुनवाई) के लिए 17 अप्रैल 2021 की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक गैंगेस्टर एक्ट धनंजय शुक्ला के मुताबिक घोरावल इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश पांडेय की विवेचना में सामने आया कि घोरावल थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी गैंग लीडर यज्ञदत्त के गैंग के सदस्य कोमल, देवदत्त, निधिदत्त, धर्मेंद्र, गणेश, नीरज रॉय ने 17 जुलाई 2019 को एक राय होकर लाठी, डंडा, बंदूक आदि से लैस होकर जमीन कब्जा करने की नीयत से घोरावल थाना क्षेत्र के उभ्भा गांव में 11 लोगों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

घटना में 20 लोग घायल हुए थे। इनके विरुद्ध घोरावल थाने में हत्या, एससी/एसटी, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इनके भय से कोई इनके खिलाफ गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। विवेचक ने इस मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इसी प्रकरण में अदालत ने गैंग लीडर यज्ञदत्त समेत सात आरोपियों पर आरोप तय किया है। जिसके विचारण के लिए 17 अप्रैल 2021 की तिथि तय की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें