अंधेरे का फायदा उठाकर ग्रामीणों ने मौके पर उपस्थित भांवरकोल थाने के सब इंस्पेक्टर बृजेश मिश्रा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। हमलावर फरार हैं। घायल दरोगा को इलाज के लिए रात में ही जिला चिकित्सालय भेजा गया। कोतवाली पुलिस ने सात नामजद और 18 अज्ञात सहित कुल 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना चुके 15 लोगों के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय से अवैध कब्जा हटाकर बेदखली का आदेश हुआ था। जिलाधिकारी के यहां से अपील खारिज होने के बाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद से बीते चार फरवरी को अवैध रूप से काबिज लोगों को बेदखल करने का आदेश आ गया।
इसके अनुपालन में राजस्व विभाग ने बेदखली की कार्रवाई शुरु की थी। श्यामलाल, विजय, विक्रमा, बालकरन, रामकरन, सौदागर, पुन्नू, रामनाथ, शिवशरण, सुदेश्वर, धनराज, बुद्धू, रामबचन, रामबदन, रामनाथ, चंद्रमा, शंकर राम और सरोज का मकान गिराया जाना था। कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि दरोगा पर हमले के आरोप में 25 लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।