फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कज्जाकपुरा आरओबी में रेलवे के हिस्से का बचा काम, 95 प्रतिशत कार्य पूरा

Fri, 09 May 2025 04:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कज्जाकपुरा आरओबी में रेलवे के हिस्से का काम बचा हुआ है, हालांकि आरओबी के निर्माण की समय सीमा पार हो चुकी है। ऐसे में सेतु निगम ने रेलवे को पत्र भेजा है। एनओसी के बाद रेलवे के हिस्से में काम होगा। 
विज्ञापन
कज्जाकपुरा आरओबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कज्जाकपुरा आरओबी का निर्माण पूरा कराने के लिए सेतु निगम ने रेलवे को पत्र भेजा है। वहां से एनओसी मिलने के बाद रेलवे के हिस्से से जुड़ा कार्य पूरा कराया जाएगा। 2022 में पूरी होने वाली योजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है। अब तक 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इस साल यह योजना पूरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


आरओबी के निर्माण की समय सीमा पार हो चुकी है। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। तकनीकी कारणों से कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। कज्जाकपुरा आरओबी का निर्माण सितंबर 2019 में शुरू कराया गया था। जून 2022 में इसको बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी कज्जाकपुरा आरओबी के निर्माण की योजना को पूरा नहीं कराया जा सका है। इसके लिए छह बार डेडलाइन बढ़ाई जा चुकी है। अब सितंबर तय की गई है।

इस समय तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे के हिस्से में आरओबी पर स्टील गार्डर की लॉन्चिंग का कार्य बाकी है। आरओबी के पिलरों का काम लगभग पूरा कराया जा चुका है। इस आरओबी में 55 पिलर बनाए गए हैं। जीटी रोड की ओर से काम शुरू हुआ था। भवन, सीवर, पेयजल, पाइपलाइन, बिजली के पोलों की वजह से विभागीय समन्वय न होने से बाधा भी आई लेकिन धीरे-धीरे दूर कराई जा रही है। कज्जाकपुरा आरओबी का निर्माण करा रही एजेंसी यूपी राज्य सेतु निर्माण निगम को डिजाइन में भी संशोधन करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की समस्या का होगा समाधान गाजीपुर जाना होगा आसान

कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग शहर के सबसे अधिक जाम लगने वाले स्थलों में शामिल है। यहां आरओबी बनने से जीटी रोड से गाजीपुर फोरलेन, पंचकोशी, आशापुर, सारनाथ आदि जाना सुगम हो जाएगा। साथ ही, जीटी रोड से गाजीपुर जाना भी आसान हो जाएगा। इसके अलावा अलईपुरा पर वाहनों का दबाव भी इससे कम करने में मदद मिलेगी।

एक नजर में कज्जाकपुरा आरओबी
  • 1335 मीटर लंबाई
  • 144.52 करोड़ रुपये लागत
  • 2019 में योजना की हुई शुरुआत
  • 2022 में काम को करना था पूरा
  • 95 प्रतिशत अब तक काम पूरा
  • 2025 सितंबर-अक्तूबर तक काम पूरा होने की उम्मीद

क्या बोले अधिकारी
कज्जाकपुरा आरओबी का 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यहां केवल रेलवे के हिस्से का काम बचा है। इसके लिए पत्र भेजा गया है। वहां से एनओसी मिलने के बाद जल्द ही काम पूरा करा लिया जाएगा। दो तीन माह में काम पूरा कराके इसे चालू कर दिया जाएगा। -एसके निरंजन, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें