गुड़हल कमल और गुलाब के पुष्पों से किया गया देवी मां का भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु विभोर हो उठे। वर्तमान समय में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की सुख सुविधा के दृष्टिगत विंध्याचल धाम क्षेत्र में प्रशासनिक तौर पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई गई है।
विंध्याचल के गंगा घाटों पर स्नान ध्यान करने के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। वहीं मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के उपरांत श्रद्धालु अपने अपने परिवार के साथ विंध्य की गलियों में भ्रमण कर सजी दुकानों से अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन व श्री विन्ध्य पंडा समाज की तरफ से चाक चौबंद इंतजाम कराए गए थे।