फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving License: सारथी एप का सर्वर डाउन, 800 ड्राइविंग लाइसेंस अटके; इतने दिनों तक रहेगी समस्या

Fri, 17 May 2024 10:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Sarathi Parivahan: वाराणसी में सारथी एप का सर्वर डाउन होने के कारण लाइसेंस बनवाने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इस कारण वे लोग साइबर कैफे के चक्कर भी काट रहे हैं। शिकायतों के बावजूद विभागीय कार्रवाई नहीं होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
सारथी एप का सर्वर डाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दो दिनों से लाइसेंस बनवाने का पोर्टल सारथी का सर्वर डाउन चल रहा है। जिसके चलते न तो कोई विभागीय कार्य हो पा रहा है, न ही लाइसेंस बन पा रहे हैं। वाराणसी के करौंदी स्थित आईटीआई परिसर में बने ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में पिछले दो दिनों में 800 से ज्यादा लाइसेंस अटके हुए है।

विज्ञापन


इससे वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ रहा है। साथ ही आवेदन करने वालों की फीस भी अटक रही है। समस्या 18 मई तक रहेगी। सर्वर डाउन होने के चलते दो दिनों से लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस के लिए लोगों को अपॉइंटमेंट नहीं मिल पा रहा है, लाइसेंस रिन्युअल का आवेदन भी नहीं हो पा रहा है। आम तौर पर एक दिन में लगभग 500 लर्नर और परमानेंट लाइसेंस बनते हैं।

वेबसाइट में कुछ बदलाव और नई चीजें जोड़ी जा रही हैं। इस कारण वाराणसी ही नहीं पूरे यूपी में लाइसेंस का सारथी सर्वर डाउन चल रहा है। यह समस्या 18 मई तक रहेगी। - सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, एआरटीओ (प्रशासन) वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनें इनकी
परमानेंट लाइसेंस के लिए आज की डेट दी गई थी, लेकिन पता चला सर्वर डाउन है। - दीपक कुमार
लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था, पैसा कट गया, लेकिन अभी तक डेट नहीं मिली। - अमित सिंह
लाइसेंस रिन्युअल करवाने आए थे, लेकिन सर्वर डाउन होने से काम नहीं हो पाया। - नीरज कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें