फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कांवड़ मार्ग की सुरक्षा जांची, कटों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग, अवैध कट बंद होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रखौना से हरहुआ तक रिंग रोड फेज-2 पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए सभी कटों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग लगाने और अवैध कटों को तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा।
विज्ञापन

रखौना अंडरपास पर यातायात दबाव और जाम की स्थिति का आकलन किया गया। अधिकारियों ने वैकल्पिक यातायात मार्गों की समीक्षा कर आवश्यकता पड़ने पर उन्हें लागू करने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर बनाए गए विश्राम स्थलों, अस्थायी पुलिस सहायता केंद्रों, चिकित्सा शिविरों और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रयागराज से मोहनसराय होते हुए रिंग रोड पर रखौना से हरहुआ तक एक लेन पूरी तरह कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित है। इस लेन में किसी अन्य वाहन के प्रवेश पर कार्रवाई की जाएगी। पूरे कांवड़ मार्ग पर संवेदनशील कट और निर्धारित दूरी पर पीआरवी और फैंटम टीमें चौबीसों घंटे तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहकर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यक्तिगत निगरानी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेंद्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें