वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पूर्वांचल डिस्कॉम) के नए प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, लाइन लॉस में कमी, राजस्व वसूली में सुधार तथा लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और निगम की प्राथमिकताओं के अनुरूप उपभोक्ताओं के हित में कार्य करना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। ब्यूरो