फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में हो रहा था यह गंदा काम, पुलिस के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी

Tue, 05 Dec 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
sex racket
विज्ञापन
वाराणसी में एक होटल में कुछ महिलाएं व पुरुषों की गलत गतिविधियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। पु‌लिस के होटल में पहुंचते ही वंहा पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। वाराणसी पुलिस ने रविवार रात महमूरगंज स्थित एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से होटल के संचालक यासीन और चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की चार महिलाओं में एक गाजीपुर, एक जौनपुर और दो रामनगर की रहने वाली हैं। इनमें से दो शादीशुदा हैं।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि वे करीब छह महीने से इस धंधे में शामिल थीं। यासीन पूरे धंधे का संचालन करता था। पुलिस पूछताछ कर इस धंधे से जुड़े कुछ और लोगों के बारे में पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज

sex racket
भेलूपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि महमूरगंज स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस रात करीब आठ बजे होटल में पहुंची। चार महिलाएं तो मिलीं लेकिन पुरुष वहां से फरार हो गए। पुलिस ने होटल से ही संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी संचालक यासीन ने बताया कि ये सभी लोग यहां किसी काम से आई थी, बाद में मेरे होटल में रुकने चली आईं। मुझे नहीं मालूम था कि इनके साथ में जो पुरूष हैं वो कस्टमर हैं। मुझे परिजन होने की जानकारी दी गई थी।

उधर, इंस्पेक्टर भेलूपुर का कहना है कि देह व्यापार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। होटल में पकड़ी गई एक महिला ने कहा किसी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं है, जो भी होता है वो सहमति से होता है। पेट पालने के लिए सब करना पड़ता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें