फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: ब्लड बैंक में पहुंची एसडीपी किट, प्लेटलेट्स किट न होने का नोटिस हटाया गया

Sun, 12 Sep 2021 11:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू अस्पताल के ब्लड बैंक में एसडीपी किट खत्म हो गई थीं। जिससे डेंगू के मरीजों पर इलाज का संकट गहरा गया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन जागा।
विज्ञापन
अमर उजाला ने खबर को किया था प्रमुखता से प्रकाशित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल के ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) किट न होने की वजह से प्लेटलेट्स मिलने की समस्या दूर हो गई। अमर उजाला में शनिवार को इस संबंध खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। फिलहाल ब्लड बैंक में कुछ प्लेटलेट्स किट भिजवा दी गई हैं। इसके साथ ही ब्लड बैंक पर नोटिस भी हटा लिया गया है। शनिवार शाम से यहां नियमानुसार प्लेटलेट्स देने की व्यवस्था भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


ब्लड बैंक में इन दिनों न केवल डेंगू के मरीजों बल्कि जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को भी पड़ती है। यहां प्लेटलेट्स किट न होने की वजह से बृहस्पतिवार से ही मरीजों के परिजनों को प्लेटलेट्स देना बंद कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें- वाराणसी में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप: बीएचयू का चिल्ड्रन वार्ड फुल, सात संदिग्ध मिले, एक बेड पर दो बच्चों का इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी बोले-स्टॉक खत्म होने से पहले देते हैं जानकारी
बीएचयू ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संदीप सिंह के मुताबिक, आमतौर पर जब किट का स्टॉक खत्म होने वाला होता है, तभी इसकी जानकारी एमएस ऑफिस को दी जाती है। इस बार भी दस दिन पहले ही एक सितंबर को पत्र देकर किट दिलवाने की मांग की गई थी। जब 9 सितंबर तक नहीं मिली तो जांच बंद करनी पड़ी। प्रभारी ने बताया कि शनिवार से पहले की तरह ही ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स दी जाने लगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें