फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में स्कूल 30 तक बंद: बच्चों के शैक्षणिक सुधार के लिए चलेगा रीडिंग कैंपन, 26 जनवरी पर शिक्षक फहराएंगे झंडा

Sat, 22 Jan 2022 11:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर शनिवार को राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की अवधि बढ़ाकर 30 जनवरी तक कर दी है। हालांकि, स्कूलों में पहले की तरह ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी। सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मोहल्ला कक्षाओं संग 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास में पढ़ाई करते छात्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों और भीषण ठंड को देखते शासन ने 30 जनवरी तक यूपी के सभी शिक्षण संस्थान को बंद रखने का निर्देश दिया है। हालांकि, स्कूलों में पहले की तरह ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी। सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मोहल्ला कक्षाओं संग 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन की शुरुआत भी सोमवार से हो जाएगी।

विज्ञापन


यह अब कक्षा तीन से पांच तक की बजाए पूरे शिक्षा सत्र में पहली से आठवीं में भी जारी रहेगा। अभियान के तहत प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। रिपोर्ट में सुधार नहीं होने पर संबंधित शिक्षक व प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी विषयों के साथ हिंदी, अंग्रेजी, पढ़ना लिखना व गणित दक्षता में सुधार पर विशेष जोर दिया जाएगा। 100 दिनों का पठन अभियान तीन ग्रुप में बांटकर संचालित होगा। 

गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में होगा झंडोतोलन
कोरोना के कारण स्कूलों को अब 30 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। कहा गया है कि 26 जनवरी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के साथ इस बार अभिभावक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में कोरोना गाइडलाइन का तहत ही आयोजन होंगे। शिक्षण संस्थानों में सुबह दस बजे से आयोजन होगा।
पढ़ेंः वाराणसी में सर्दी का सितम जारी: दिन भर नहीं निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, जानें- अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें