उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो सकता था। तेज रफ्तार हाइवा से टकराने के बाद 72 बच्चों से भरी स्कूल बस असंतुलित हो गई। बस सड़क के किनारे बनी पुलिया की दीवार से टकरा कर रुक गई। पुलिया के दीवार का सहारा न मिलता तो बस गहरे नाले में चली जाती। हाइवा-बस टक्कर होते ही बस में बैठे छात्र-छात्रों में भगदड़ सी मच गई। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें.....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
स्कूली बस और हाइवा में टक्कर
- फोटो : amar ujala
शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर सोमवार की सुबह अनपरा से छात्रों को लेकर शक्तिनगर लेकर जा रही स्कूली बस को अनियंत्रित हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बस में बैठे दो दर्जन से अधिक छात्र- छात्राएं घायल हो गए। उधर, हाइवा ड्राइवर व उसमें सवार एक अधेड़ व्यक्ति भी घायल हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने घायल छात्र छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के कारण मुख्य सड़क पर भी घटों जाम लगा रहा। सोमवार की सुबह अनपरा परियोजना की स्कूली बस सीआईएसएफ अनपरा कालोनी के बच्चों को लेकर केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर आ रही थी। बस में 72 छात्र-छात्राएं सवार थे।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बस खड़िया बाजार के आगे नवनिर्मित घुमावदार सड़क पर बोदरा पहाड़ी के आगे जैसे ही पहुंची, सामने से कोयला लेकर तेज रफ्तार में अनपरा की ओर जा रही हाइवा सामने से टैंपो को टक्कर मारती हुई असंतुलित होकर बस से टकरा गई। बस सड़क के किनारे बनी पुलिया की दीवार से टकरा कर रुक गई।
विज्ञापन
5 of 6
स्कूली बस और हाइवा में टक्कर
- फोटो : amar ujala
पुलिया के दीवार का सहारा न मिलता तो बस गहरे नाले में चली जाती। उधर,यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की सासें अटक गईँ। लोगों ने पुलिस को सूचित किया और इसके बाद करीब दो दर्जन घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल कुछ छात्रों को उपचार के लिए एनटीपीसी विन्ध्यनगर चिकित्सालय भेजा गया।
उधर दुर्घटना की खबर जब अनपरा सीआईएसएफ के अधिकारी एवं छात्रों के अभिभावकों को हुई तो वे घटना स्थल एवं परियोजना के संजीवनी चीकित्सालय पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने हाइवा के संचालन पर आक्रोश जताया।