फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपटा लें जरूरी काम: अगले आठ दिन सरकारी कार्यालय और बैंक का ये है शेड्यूल; दीपावली से भैया दूज तक की छुट्टी

Sat, 18 Oct 2025 06:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Diwali 2025: त्योहारों को लेकर सरकारी दफ्तरों और बैंकों में कई दिनों की बंदी रहेगी। शनिवार को बैंकों में काम के बाद पूजन होगा, उसके बाद ऑफिस बंद हो जाएंगे। आठ दिनों का शेड्यूल जानना जरूरी होगा।
विज्ञापन
Diwali 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: 19 से 26 अक्तूबर के बीच मात्र तीन दिन सरकारी कार्यालय खुलेंगे जबकि बैंक दो दिन ही खुलेंगे। बैंक 21 और 24 अक्तूबर को छोड़कर पूरे छह दिन बंद हैं। सरकारी विभागों और बैंकों में शनिवार यानी 18 अक्तूबर को अंतिम कार्य दिवस है। 

विज्ञापन


19 अक्तूबर को रविवार के अवकाश के बाद दीपावली की छुट्टी केवल 20 को है। 21 को कार्यालय व बैंक खुलेंगे। 22 और 23 को गोवर्धन पूजन, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजन के लिए अवकाश रहेगा। 24 और 25 को सरकारी कार्यालय खुलेंगे फिर 26 को बंद रहेंगे। 

बैंक 24 को खुलेंगे, लेकिन 25 को चौथे शनिवार के चलते बंद रहेंगे। 26 को रविवार की बंदी होगी। आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। अस्पतालों की इमरजेंसी और बिजली व्यवस्था निर्बाध रूप से चालू रहेगी। बैंकिंग एसोसिएशन के मुताबिक, बैंक में 19 अक्तूबर को रविवार, 20 को दिवाली, 22 को गोवर्धन पूजा, 23 को भाई दूज व भगवान चित्रगुप्त जयंती, 25 को महीने का चौथा शनिवार और 26 को रविवार का अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन


त्योहारी सीजन के चलते एटीएम में कैश भरने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। बैंक बंद होने से निकासी और जमा का सारा भार एटीएम पर ही आ जाता है। एजेंसियों को त्योहारी सीजन में रकम पूरा रखने को कहा है। ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो।

विज्ञापन

बैंकिंग एसोसिएशन ने की 21 को अवकाश की मांग
जिले की बैंकिंग एसोसिएशन ने 21 अक्तूबर को अवकाश की मांग की है। एसोसिएशन ने बताया कि 20 को दीपावली का अवकाश होने के बाद 21 को कोई त्योहार नहीं है। 22 व 23 को फिर अवकाश है। ऐसे में बाहर रहने वाले कर्मचारी अपने घर चले जाएंगे। 21 को बैंक खुलने से उन्हें दोबारा आना पड़ेगा। ऐसे में बैंकिंग यूनियन ने सरकार से 21 अक्तूबर को भी अवकाश की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें