एसबीआई के रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 50 हजार की साइबर ठगी
एसबीआई के रिटायर्ड अधिकारी शैलेश कुमार का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये खाते से साफ कर दिए। पीड़ित ने शुक्रवार को कैंट थाने में केस दर्ज कराया। महावीर ग्रीन अपार्टमेंट निवासी शैलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक से 2017 में उप प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
13 अक्तूबर को अचानक मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से 50 हजार की रकम पंजाब नेशनल बैंक, दुमका शाखा (झारखंड) के खाते संख्या में ट्रांसफर हो गई। तुरंत साइबर क्राइम थाने को सूचना दी। हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
लाट सरैया में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
लाट सरैया क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क रही। संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग और ड्रोन से निगरानी हुई। आमदपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने लोगों से संवाद किया। त्योहार पर सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
खनन अधिकारी को जान से मारने की धमकी, ट्रांसपोर्टर पर केस दर्ज
हरहुआ में ओवरलोड ट्रक का चालान काटे जाने से खफा ट्रांसपोर्टर ने खनन अधिकारी प्रशांत शर्मा के साथ दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी दी। खनन अधिकारी ने बड़ागांव थाने में ट्रांसपोर्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस की टीमें आरोपी ट्रांसपोर्टर चोलापुर के अमरपट्टी आलोकपुर निवासी संतोष कुमार सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।
खान अधिकारी प्रशांत शर्मा ने पुलिस को बताया कि 13 अक्तूबर की सुबह 8 बजे प्रवर्तन कार्य के दौरान अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच हरहुआ प्रधान ढाबे के पास ओवरलोड ट्रक का चालान काट दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही ट्रक स्वामी संतोष कुमार सिंह ने गाड़ी को ओवरटेक कर रूकवाया और दुर्व्यवहार किया। मोबाइल छिनने के साथ ही सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाया और जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी संतोष कुमार सिंह आएदिन प्रवर्तन कार्य में लगे वाहनों को जबरदस्ती रोककर गाड़ियां पास कराता है। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाने में भी संतोष कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं और खनन माफिया भी है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी के आवास पर पथराव करने वाले पर केस
सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी सियाराम यादव के घर पर पथराव और गालीगलौज के मामले में चितईपुर थाने में नामजद समेत 10 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। चितईपुर निवासी सियाराम यादव ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में किराए पर अर्पित सिंह रहता है। जो आए दिन पार्टी करता है और नशे में धुत युवकों के साथ उत्पात मचाया है।
14 अक्तूबर की रात में अर्पित नशे में धुत होकर घर के सामने लघुशंका करने लगा। नाराजगी जताई तो अर्पित ने कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ घर पर पथराव और गालीगलौज की। बड़े बेटे दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी दी। चितईपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया की केस दर्ज किया गया है।
दालमंडी में ग्राहक के पॉकेट से 50 हजार निकाले
चौक थाना क्षेत्र के दालमंडी मार्केट में सराफा दुकान पर ग्राहक मोहम्मद असलम का पॉकेट किसी ने मार लिया। पॉकेट में 50 हजार रुपये थे। पीड़ित ने शुक्रवार को चौक थाने में केस दर्ज कराया। सीसी कैमरे में एक लड़का पॉकेटमारी करते दिख रहा है। लल्लापुरा निवासी मुहम्मद असलम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को दुकान पर पहुंचे थे। बगल में 12 साल के लड़के ने पैसे निकाले। एसीपी दशाश्वमेध शुभम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। जांच की जा रही है।
जिम से मोबाइल और लैपटॉप चोरी
चितईपुर थाना क्षेत्र के प्रज्ञापुरी कॉलोनी के परेश कुमार का जिम से मोबाइल और लैपटॉप चोरी हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
छात्र पर हमला और लूट मामले में केस दर्ज
बीएचयू में स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र प्रणव द्विवेदी पर हमला और 1200 रुपये की लूट के मामले में लंका पुलिस ने विनीत उपाध्याय समेत तीन अज्ञात पर लंका थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कछवा रोड के ठठरा निवासी विनीत उपाध्याय और उसके साथ तीन दो अन्य युवकों ने बुधवार देर रात छित्तूपुर से बीएचयू कैंपस लौटते समय हमला किया। विनीत उपाध्याय ने प्रणव द्विवेदी, अभी यादव, अंकित पाल, विश्वजीत यादव समेत अज्ञात पर पिटाई कर सात हजार लूटने के मामले में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मिशन शक्ति के तहत प्रतिभा बनी एक दिन की प्रधानाचार्य
चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक निजी कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 12 की छात्रा प्रतिभा यादव को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। चौबेपुर थाने की उपनिरीक्षक पूजा गुप्ता भी मौजूद रहीं। पूजा ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण व मिशन शक्ति 2025 के उद्देश्यों से अवगत कराया। विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार चौबे, प्रधानाचार्य धर्मराज चौबे आदि रहे।
मारपीट के मामले में पिता-पुत्र पर केस दर्ज
बड़ागांव थाना क्षेत्र के भक्तुपुर हरहुआं में गुरुवार शाम सत्यवान यादव की पिटाई के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़ित सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि पट्टीदार मनीष यादव, बिहारी यादव व अन्य ने छोटे भाई सत्यवान की पिटाई की। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी के आवास पर पथराव करने वाले पर केस दर्ज
सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी सियाराम यादव के घर पर पथराव और गाली गलौज मामले में चितईपुर थाने में नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चितईपुर निवासी पीड़ित सियाराम यादव ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में किराए पर अर्पित सिंह रहता है, जो आए दिन पार्टी करता है और नशे में धुत युवकों द्वारा उत्पात मचाया जाता है।
14 अक्तूबर की रात में अर्पित नशे में धुत होकर घर के सामने लघुशंका करने लगा। इस पर नाराजगी जताई तो अर्पित कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ घर पर पथराव और गाली गलौज किया। बड़े बेटे दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी दी। चितईपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया की केस दर्ज किया गया है।
दालमंडी में ग्राहक से 50 हजार की पॉकेटमारी
चौक थाना क्षेत्र के दालमंडी मार्केट में सराफा दुकान पर ग्राहक मोहम्मद असलम का पॉकेट मार लिया गया। पॉकेट में 50 हजार रुपये थे। पीड़ित ने शुक्रवार को चौक थाने में केस दर्ज कराया। सीसी टीवी कैमरे में एक लड़का पॉकेटमारी करते हुए कैद हुआ है।
लल्लापुरा निवासी मुहम्मद असलम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को दुकान पर पहुंचे थे। बगल में बैठा लगभग 12 साल का लड़का मौका पाकर जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिया। एसीपी दशाश्वमेध शुभम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
जिम से मोबाइल और लैपटॉप चोरी
चितईपुर थाना क्षेत्र के प्रज्ञापुरी कॉलोनी के रहने वाले परेश कुमार का घर के पास ही जिम से मोबाइल और लैपटॉप चोरी हो गया। जिम के दूसरे फ्लोर के कमरे से गायब मोबाइल और दो लैपटॉप मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
छात्र पर हमला और लूट मामले में केस दर्ज
बीएचयू स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र प्रणव द्विवेदी पर हमला और 1200 रुपये लूट मामले में लंका पुलिस ने विनीत उपाध्याय समेत तीन अज्ञात के खिलाफ लंका थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित प्रणव द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि कछवा रोड के ठठरा निवासी विनीत उपाध्याय और उसके साथ तीन दो अन्य युवकों ने बुधवार की देर रात छित्तूपुर से बीएचयू कैंपस लौटते समय हमला किया।
वहीं, विनीत उपाध्याय ने प्रणव द्विवेदी, अभी यादव, अंकित पाल, विश्वजीत यादव समेत अज्ञात पर पिटाई कर सात हजार रुपए लूट मामले में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मिशन शक्ति के तहत प्रतिभा बनी एक दिन की प्रधानाचार्य
चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक निजी कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 12 की छात्रा प्रतिभा यादव को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। चौबेपुर थाने की उपनिरीक्षक पूजा गुप्ता भी मौजूद रहीं। इस दौरान पूजा गुप्ता ने छात्राओं को महिला सश्क्तीकरण व मिशन शक्ति 2025 के उद्देश्यों से अवगत कराया। विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार चौबे, प्रधानाचार्य धर्मराज चौबे आदि रहे।
मारपीट मामले में पिता-पुत्र पर केस दर्ज
बड़ागांव थाना क्षेत्र के भक्तुपुर हरहुआं में गुरुवार की शाम सत्यवान यादव की पिटाई मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़ित सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि पट्टीदार मनीष यादव, बिहारी यादव व अन्य ने छोटे भाई सत्यवान यादव की पिटाई की। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्री कार्यालय से नहीं हुए कई बैनामे
सर्वर डाउन होने के कारण शुक्रवार को रजिस्ट्री कार्यालय में देर रात तक लोग परेशान रहे। रात तक अधिवक्ता बैनामा कराने के लिए जूझते रहे। सर्वर डाउन होने के कारण अधिकांश लोगों को बिना बैनामा कराए वापस लौटना पड़ा। पंजीयन विभाग ने देर रात तक बैनामा करने का निर्णय किया लेकिन तब तक काफी लोग बिना बैनामा कराए वापस लौट गए। पहले आनलाइन पांच बजे के बाद बैनामा नहीं होने का नियम था।
सर्वर लगातार डाउन रहने के चलते यह समय छह बजे तक बढ़ाया गया लेकिन पिछले एक सप्ताह से सर्वर डाउन रहने के चलते पंजीयन का काम मात्र बीस प्रतिशत ही हो पा रहा है। जिससे अधिवक्ताओं को अपने मुवक्किल को जवाब देते नहीं बन रहा था। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने मांग की कि सर्वर की परेशानी या तो एकदम दूर किया जाय नहीं तो विकल्प में बिना आनलाइन के भी पुराने तरीके से बैनामा कराया जाए। चेतावनी दी कि यदि सर्वर ठीक नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
दालमंडी के लोगों ने बकाए कर के बारे में ली जानकारी
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत शुक्रवाार को चौक थाने में खुले पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय में कई किरायेदार और भवन स्वामी पहुंचे। योजना को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान हुआ। कुछ लोगों ने मकान के गृहकर, जलकर और सीवर कर के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि जो भी बकाया है, उसे जमा करना होगा।
अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में नगर निगम की ओर से डेढ़ सौ से अधिक भवनों से एक करोड़ से अधिक बकाया वसूली के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा गया है। पीडब्ल्यूडी से कहा गया है बकाया नगर निगम को देने के बाद भवन स्वामियों को मुजावजा दिया जाए। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि भवन स्वामियों की ओर से कागजात जमा किए जा रहे हैं। इनकी जांच करने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
वाराणसी विकास प्राधिकरण।
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन में वीडीए ने पांच सितारा होटल के मानचित्र को किया पास
वीडीए ने सरोवर समूह के प्रीमियम लक्जरी पांच सितारा होटल के मानचित्र को स्वीकृति दी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल शहर के बीच महत्वपूर्ण क्षेत्र में विकसित होगा। सुख संपत रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित सिंह, रुचिर सिंह, प्रिया सिंह, विमला सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रताप सिंह की ओर से चुप्पेपुर, वार्ड-सिकरौल में होटल बनाना जाएगा। इसका नक्शा वीडीए में पेश किया गया।
जांच कर दो दिन में नक्शा स्वीकृत किया गया। 1784.73 वर्गमीटर भूमि पर 26.35 मीटर ऊंचाई पर होटल बनेगा। 7 मंजिल होटल में 93 कमरों व 151 वर्गमीटर के रेस्टोरेंट हैं। 50 कार पार्किंग है। परियोजना के उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति में स्वीकृत होने के कारण विकास शुल्क में शत प्रतिशत छूट दी गई। परियोजना मानचित्र 411673 शुल्क के साथ स्वीकृत हुई।
125 किलो खोवा-छेना और गुलाब जामुन कराए नष्ट
त्योहारों को देख खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न इलाकों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच के लिए चार उत्पादों के नमूने लिए। 19580 के 89 किलो खोवा और 7200 के 36 किलो गुलाब जामुन और खराब छेना नष्ट करवाया।
बिना लाइसेंस के अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर होगी कार्रवाई
जिले में लाइसेंस के अवैध पटाखा की बिक्री और भंडारण करने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस कमिश्नरेट और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक्शन की तैयारी कर ली है। ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर बनारस में भी दिखने लगा है। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि क्षेत्र में टीम बनाकर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाई जाएगी। सघन अभियान चलाकर संभावित स्थानों और दुकानों की चेकिंग की जा रही है। कई अवैध पटाखों को बरामद कर गिरफ्तार भी किया गया था।
पटाखे फोड़ने का समय शाम 6 से रात 10 बजे तक
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट बुधवार को दीपावली के दौरान ग्रीन पटाखों की बिक्री और जलाने की इजाजत दे दी है। बेंच ने आदेश दिया कि 18 से 21 अक्तूबर तक ग्रीन पटाखों की बिक्री की इजाजत होगी। पटाखे फोड़ने का समय शाम 6 से रात 10 बजे तक ही सीमित रहेगा। पटाखों के नियंत्रण के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई विभाग की ओर से की जा रही है।
पड़ोसियों के विवाद में मारपीट, चार घायल
जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया में पड़ोसियों के बीच मारपीट में दो पक्ष से चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सरैया निवासी निसार अहमद ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी इरफान, इंतजाम और समीर ने पथराव किया।
विरोध करने पर सभी ने पिटाई की। हमले में पुत्र महताब आलम और बहन जहीरुन भी घायल गई। दूसरे पक्ष के आरिफ जमाल ने पुलिस को बताया कि निसार और उसके परिवार के लोग आए दिन गालीगलौज करते हैं। घटना वाले दिन निसार, महताब र सनी ने घर में घुसकर मारपीट की। जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
महिला अधिवक्ता का वीडियो बिना अनुमति किया अपलोड
बिना अनुमति वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पीड़ित महिला अधिवक्ता अंशिका ने बृहस्पतिवार को कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया। शिवपुर के सुद्धिपुर की रहने वाली और मौजूदा समय में हजरतगंज लखनऊ निवासी अंशिका सिंह ने पुलिस को बताया कि 6 जून 2025 को वह काल भैरव मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। जिसका वीडियो चंदन सीएम कॉमेडी नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया गया, जिससे उनकी निजता का उल्लंघन हुआ और मानसिक पीड़ा हुई।
अपलोड करने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए। इंस्पेक्टर कोतवाली दयाशंकर सिंह ने बताया कि महिला अधिवक्ता का वीडियो अपलोड किए जाने के संबंध में हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसे कोतवाली थाने में ट्रांसफर किया गया है। जांच की जा रही है।
22 विद्युत पोल से एबीसी केबल काटकर ले गए चोर
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा खुर्द व पिपरी गांव के किसानों के निजी नलकूपों के विद्युत आपूर्ति के लिए लगा एबीसी केबल बृहस्पतिवार रात चोरों ने काट लिया। किसानों की सिंचाई कार्य बाधित हो गया। बर्थरा खुर्द गांव निवासी रामजनम यादव के नलकूप से 5 विद्युत खंभों, पिपरी गांव के रामजी यादव के नलकूप व रामधारी यादव के नलकूपों के 9-9 खंभों से एबीसी केबल लगा था। एसडीओ उगापुर विद्युत अजीत कुमार ने थाने में तहरीर दी।
आरोप लगाया कि पिछले दिनों भी गरथौली व पिपरी गांव में बिजली केबल चोरी की घटनाएं हुई थी, जिसका खुलासा नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि निजी नलकूपों की केबल में रात में बिजली नहीं रहती। जिसे चोर आसानी से काट ले रहे। जांच की जा रही है।
गालीगलौज और धमकी देने वाला पर केस
लंका थाना क्षेत्र के डाफी निवासी अधिवक्ता संजय पांडेय के घर पर गालीगलौज के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कृपालु शरण सिंह यादव और साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संजय ने पुलिस को बताया कि 13 अक्तूबर को आरोपी ने गालीगलौज और धमकी दी। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
उमंग और उत्साह से मनाया दीपोत्सव, बनाई रंगोली
श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय में शुक्रवार को दीपोत्सव उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। छात्रों ने महाराजा अग्रसेन वाटिका में श्रीराम दरबार और आकर्षक रंगोली बनाई। दीयों के साथ मोहक आकृति भी बनाई। प्रबंधक पंकज अग्रवाल ने श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। सभी को उपहार और मिठाई दी गई। स्वागत डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष बल्लभ दास अग्रवाल, सहायक मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल, राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, नीरज अग्रवाल आदि रहे।
मां कालरात्रि का चतुर्भुज शृंगार, 22 को अन्नकूट महोत्सव
दीपावली पर कालिका गली स्थित माता कालरात्रि का चतुर्भुज शृंगार होगा। 22 अक्तूबर को माता का अन्नकूट महोत्सव होगा। मंदिर के प्रधान पुजारी सुरेंद्र नारायण तिवारी ने बताया कि माता के विशेष फूलों से शृंगार कर विविध नैवेद्य अर्पित कर सविधि पूजा होगी। माता का शृंगार दर्शन भोर में मंगला आरती के बाद शुरू हो जाएगा और दीपावली पर रात में अमावस्या काल में महाआरती होगी।
श्रीरामचरित मानस सम्मेलन व नवाह्न परायण महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति
श्री रामजानकी राधा कृष्ण साढ़ा मंदिर की रजत जयंती के उपलक्ष्य में श्रीरामचरित मानस सम्मेलन और नवाह्न परायण महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। आचार्य अरुण कुमार झा के निर्देशन में 11 भूदेवों ने मानस पाठ किया। रुद्राभिषेक, पंचांग पूजन के बाद हवन हुआ। भक्तों में प्रसाद वितरण और भंडारा हुआ। शाम को आचार्य अच्युतानंद पाठक के आचार्यत्व में श्रीरामकथा मर्मज्ञों ने भक्तिमय प्रवचन से आनंद की वर्षा की। पूजन में पुजारी सुशील कुमार पांडेय, पवन कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, आरती राय, आशा देवी, सीमा पांडेय, शिवम आदि रहे।
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में नवंबर से शुरू होंगी क्लासेज
ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अस्पताल को नेशनल मेडिकल काउंसिल से मेडिकल कॉलेज की मान्यता मिलने के बाद नवंबर के पहले सप्ताह से 50 सीटों पर मेडिकल की कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेज के डीन सेल्वाकुमार चैललैय्या ने बताया कि 24 अक्तूबर के बाद से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।
मेडिकल कॉलेज की कुल 50 सीटों में से आठ सीटें देशभर के विद्यार्थियों के लिए, 25 सीटें ईएसआईसी कोटा और 17 सीटें उत्तर प्रदेश राज्य कोटा के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। डीन के मुताबिक, फर्स्ट ईयर के क्लासेज के लिए फैकल्टी की व्यवस्था की गई है। अन्य कक्षाओं के लिए हेडक्वाटर से शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।
ईएसआईसी की ओर से बनारस समेत देश के 10 शहरों में मेडिकल कॉलेज की शुरूआत की गई है। मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग पिंडरा में बननी है। जब तक नए भवन का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक अस्पताल की बिल्डिंग में ही कक्षाएं चलाई जाएंगी। बीएचयू के बाद जिले में ईएसआईसी दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा। तीसरा मेडिकल कॉलेज मानसिक अस्पताल की जमीन पर बन रहा है। यहां मेडिकल कॉलेज बन जाने से पूर्वांचल के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
रजत जयंती वर्ष में हुआ श्रीरामचरित मानस सम्मेलन
श्री रामजानकी राधा कृष्ण साढ़ा मंदिर संस्था की ओर से रजत जयंती वर्ष मनाया गया। इस अवसर पर श्री राम चरित मानस सम्मेलन एवं नवाह्न परायण महायज्ञ का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान रोज सुबह आचार्य अरुण कुमार झा के निर्देशन में 11 भूदेवों ने मानस पाठ किया। सायंकालीन सत्र में आचार्य अच्युतानंद पाठक के आचार्यत्व में श्रीराम कथा मर्मज्ञों ने भक्तिमय प्रवचन प्रस्तुत किए।
समापन पर रुद्राभिषेक, पंचांग पूजन, हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि श्रीराम कथा एवं सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार और आदर्श चरित्र निर्माण की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम में श्री रामजानकी साढ़ा मंदिर के पुजारी सुशील कुमार पांडेय, पवन कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, आरती राय मौजूद रहीं।
नगर निगम सदन की बैठक 25 को
मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आगामी 25 अक्तूबर को टाउनहॉल में नगर निगम सदन की बैठक बुलाई गई है। बैठक में बजट पर चर्चा की जाएगी। इस आशय का पत्र नगर निगम की ओर से सभी पार्षदों को भेजने की कार्रवाई शनिवार से होगी। पार्षदों की ओर से बजट को लेकर हंगामे के आसार हैं। पार्षदों को बजट की कॉपी के साथ एजेंडा भेजा जा रहा है। पूर्व में कार्यकारिणी में बजट को लेकर चर्चा हो चुकी है। अंतिम मुहर सदन से लगने के बाद शासन को भेजा जाएगा।
तीन से अधिक चौराहों पर सुगम कराया यातायात
त्योहार पर कैंट थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने को लेकर एसीपी कैंट नितिन तनेजा और कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने शुक्रवार की शाम विशेष अभियान चलाया। अंबेडकर चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी चौराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई। इस दौरान कैंट इंस्पेक्टर ने यातायात व्यवस्था की निगरानी की और आमजन से अपील किया कि वाहन पार्किंग में ही खड़ा करें।
सुधीर चन्द्र वर्मा अध्यक्ष, अमित कुमार सिंह सचिव निर्वाचित
यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन यूपी की जिला शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में मनाया गया। मुख्य अतिथि उप प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत सिंह यादव की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया। अध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय, सचिव अमित कुमार सिंह चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर रबीना रावत, ऑडिटर पद पर सुनील गुप्ता निर्वाचित हुए। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुभाष सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। अधिवेशन में सुबोध कुमार श्रीवास्तव, महर्षि राज, कुन्दन सिन्हा, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
शिवपुरी कालोनी पार्क में चलाया गया स्वच्छता अभियान
शिवपुरी काॅलोनी के पार्क और आसपास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सृजन सामाजिक विकास न्यास, सीआरपीएफ 95 बटालियन, नगर निगम वाराणसी की ओर से आयोजित वृहद स्वच्छता अभियान के बाद आंवला, बेल, अमरूद, अशोक के पौधे लगाए गए। पर्यावरणविद् अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में सीआरपीएफ जवानों, सफाईकर्मियों, सृजन सामाजिक विकास न्यास के सदस्यों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने काशी को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने की अपील की। इस दौरान निरीक्षक परविंदर कुमार, प्रवीण सिंह की पूरी टीम, सुधीर सिंह, विजय केजरीवाल, रवींद्र सिंह मौजूद रहे।
रेलवे प्रदर्शनी में बरेका के नवाचारों को मिली सराहना
नई दिल्ली में 15 अक्तूबर से लगी अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का 17 अक्तूबर को समापन हुआ। इसमें बरेका की ओर से लगाए गए मंडप में लोगों की भीड़ देखने को मिली। यहां के तकनीकी नवाचारों को खूब सराहना मिली। इस दौरान रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय) के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार ने बरेका मंडप में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां आधुनिक लोकोमोटिव तकनीकों और उनमें प्रयुक्त होने वाले स्वदेशी उपकरणों की सराहना की। कहा कि बरेका मंडप भारतीय रेल की तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
यहां प्रदर्शित अमृत भारत और एरोडायनेमिक लोको भारतीय रेलवे के स्वर्णिम भविष्य की झलक देती हैं। बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अध्यक्ष और सीईओ, रेलवे बोर्ड सतीश कुमार को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने स्मृति स्वरूप लोको मॉडल भेंट भी किया। महाप्रबंधक ने प्रदर्शनी की सफलता में सक्रिय सहयोग देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की।
निरीक्षण में खामियां मिलने पर दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक
मध्यप्रदेश में मिलावीटी कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद चलाए जा रहे अभियान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम छापा मार रही है। सहायक आयुक्त (औषधि) पीसी रस्तोगी के नेतृत्व में मंडलीय औषधि निरीक्षकों की टीम ने शुक्रवार को रोहनिया में दवा की बिक्री करने वाली फर्म पर छापा मारा।
औषधि निरीक्षक जुनाब अली ने बताया कि चंद्रेश कुमार द्विवेदी, बृजेश कुमार मौर्य और रजत कुमार के साथ रोहनिया के काशीपुर धनपालपुर में एबॉट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड और कृलेबोरेट फार्मास्यूटिकल्स इंडिया लिमिटेड जगतपुर परगना केशवार को 2 वित्तीय वर्ष में सीरप के क्रय- विक्रय अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया। फर्म का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। साथ ही औषधियों का भंडारण उचित न होने, फ्रिज उपलब्ध नहीं था। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत औषधियों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई है।
धान की सीधी बोआई से प्रति हेक्टेयर 20 क्विंटल अधिक हुई पैदावार
अंतराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) की धान की सीधी बोवाई (डीएसआर) को बढ़ावा देने की मेहनत अब रंग ला रही है। आईसार्क के सहयोग से आराजीलाइन ब्लाॅक के पनियारा गांव में इस विधि से लगी धान की फसल की पैदावार पिछले साल से प्रति हेक्टेयर 20 से 25 क्विंटल ज्यादा रही।
आइसार्क के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह के नेतृत्व में इरी के वैज्ञानिकों की देखरेख में पनियरा गांव के 19 प्रगतिशील किसानों के साथ मिलकर 55 एकड़ में धान की सीधी बोवाई की गई थी। इस फसल की कटाई के बाद 14 प्रतिशत नमी के साथ 67 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार हुई है, जो पहले 45 से 50 क्विंटल थी। कृषि उपनिदेशक अमित जायसवाल, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अमितेश सिंह आदि के अलावा प्रगतिशील किसान लल्लन दूबे, अरविंद पांडेय, राजेश मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, ऋतुराज मिश्रा, बृजेश सिंह, ताराशंकर सिंह मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ने लहरतारा चौराहे पर चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने शुक्रवार को लहरतारा चौराहे पर चौपाल लगाकर सड़क, सीवर और पेयजल से जुड़ी समस्याएं सुनीं। उन्होंने तत्काल प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र की समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड लहरतारा में पेयजल और सीवर की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। इसे गंभीरता से लेकर शीघ्र व्यवस्था कराए जाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में समुचित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
26 नवंबर तक स्टेशनों पर लगेगा परिवाद निस्तारण शिविर
रेलवे कर्मियों और उनके परिवारजनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, मृत कर्मचारियों के आश्रितों के लिए वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर 26 नवंबर तक परिवाद निस्तारण शिविर लगाया जाएगा। मेडिकल कार्ड, उम्मीद कार्ड, भारतीय स्टेट बैक के दुर्घटना बीमा के साथ सैलरी पैकेज की जानकारी दी जाएगी।
जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्युत लोको शेड सैदपुर में शिविर में 80 कर्मचारियों को जागरूक किया गया। भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि कृष्ण मोहन पांडेय ने जीवन बीमा स्कीम से कर्मचारियों को अवगत कराया।
रेलवे और यूनियन बैंक के बीच वेतन खाते को लेकर एमओयू
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रेमचंद सभागार में शुक्रवार को रेलवे और यूनियन बैंक के बीच कर्मचारियों के वेतन खाते को लेकर एमओयू हुआ। रेलवे की ओर से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख और उप महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने कर्मचारियों के आकर्षक सैलरी पैकेज के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
आदान-प्रदान अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह, महाप्रबंधक (यूनियन बैंक) धीरेंद्र जैन के बीच हुआ। पैकेज में कर्मचारियों को 10 लाख का टर्म लाइफ इंश्योरेंस, 70 वर्ष की आयु तक कवरेज, बढ़े हुई दुर्घटना राशि के साथ साथ मुफ्त मेडिक्लेम बीमा भी नियमानुसार मिलेगा।
स्वास्थ्यकर्मियों ने जानीं सीपीआर देने की बारीकियां
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों (डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ) को सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राजकीय चिकित्साधिकारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि हार्ट अटैक आने पर संबंधित मरीज को जितना जल्दी अस्पताल पहुंचाया जाए, उतना ही ठीक होता है।
उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैठे लोगों के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम में एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को बहुत कुछ सीखने-समझने का मौका मिलता है। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अभिषेक राय, डाॅ. मृदुला मलिक, डाॅ. एसपी सिंह, डाॅ. अंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रासायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल से फसलों को हो रहा नुकसान
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. जेके लाढा और उषा लाढा ने अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) चांदपुर का दौरा किया। उन्होंने यहां के प्रक्षेत्र और प्रयोगशालाओं की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ रणनीतिक संवाद कर कृषि अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
डॉ. लाढा ने कहा कि रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल तभी करें जब बहुत जरूरी हो। इनके अधिक उपयोग से पर्यावरण के साथ फसलों को भी नुकसान होता है। कहा कि इरी जैसे संस्थानों को राष्ट्रीय अनुसंधान प्रणालियों के साथ स्पर्धा नहीं, बल्कि उनके सहयोग पर जोर देना चाहिए। स्वागत आइसार्क के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने किया।
गाजीपुर के 223 किसानों को दी गई किट
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की ओर से अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत गाजीपुर में शुक्रवार को अनुसूचित जाति के 223 किसानों को सब्जी बीज किट, ग्रेन्युल, ह्यूमिक बाल, पॉट मिक्स कंपोस्ट दिया गया। उन्हें जैविक विधि से सब्जियों की खेती के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 88 महिला किसान भी शामिल रहीं। आईआईवीआर के वैज्ञानिकों की टीम ने उन्हें तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी। टीम में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीपी सिंह, डॉ. भुवनेश्वरी, डॉ. विजय बहादुर चौहान आदि शामिल रहे।
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में होगी खाद्यान्न एटीएम की स्थापना
खाद्यान्न एटीएम की स्थापना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है। नगरीय क्षेत्र के कलेक्ट्रेट प्रखंड में दुकान से मैप कराकर खाद्यान्न वितरण का कार्य कराया गया। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि जिले में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत खाद्यान्न एटीएम (अन्नपूर्ति मशीन) की स्थापना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है। बृजमोहन प्रसाद मौर्या, उचित दर विक्रेता की दुकान से मैप कराकर वितरण का कार्य कराया गया।
खाद्यान्न एटीएम को स्वतंत्र रूप से कार्य न कर उचित दर दुकान की आईडी से लिंक कराना पड़ता है। इसमें खाद्यान्न मैनुअली भरना होता है। अतिरिक्त श्रमिक की आवश्यकता होती है। इन्हीं समस्या के कारण कार्डधारकों को वितरण में सहूलियत के स्थान पर कठिनाई होती है। जिसके कारण कार्ड धारक खाद्यान्न एटीएम से खाद्यान्न लेने में अनिच्छुक रहते हैं।
16 हजार विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति की दूसरी किस्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को दिवाली का तोहफा दिया है। जिले के 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की दूसरी किस्त जारी की गई। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में प्रसारण के साथ 120 छात्रों को प्रमाणपत्र दिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद्र दूबे ने बताया कि पिछले माह के अंत में ही छात्रवृत्ति की पहली किस्त दी गई थी। करीब 20 दिनों में ही कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की दूसरी किस्त की राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के जरिये भेजी गई।
श्रेया के गायन से सजा सुबह-ए-बनारस का मंच
सुबह-ए-बनारस में युवा कलाकार श्रेया सोनकर का गायन हुआ। गायन की शुरुआत विलंबित एकताल में निबद्ध रचना शिव शिव सुमिर... से हुआ। इसके बाद तीन ताल में निबद्ध बंदिश मन सुमिरत निस दिन... की प्रस्तुति हुई। समापन लोकप्रिय भजन कोई कहियो रे प्रभु आवन की... से किया। तबला संगति राकेश कुमार एवं संवादिनी पर उज्ज्वल साहनी ने संगत की। डॉ. पूर्णिमा मिश्रा ने कलाकार को प्रमाण पत्र दिया। संचालन डॉ. रत्नेश वर्मा ने किया।
IIT BHU
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर-स्टाफ को मिली सतर्कता और पारदर्शिता की सीख
आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को प्रोफेसरों और कर्मचारियों को सतर्कता, पारदर्शिता और निष्ठा की भावना की सीख दी गई। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को एबीएलटी-4 में ये कार्यक्रम हुआ। निवारक सतर्कता अभियान के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना के मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने कहा सतर्कता केवल नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि सुशासन और संस्थागत प्रगति की नींव है।
हर कर्मचारी यदि अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाए, तो भ्रष्टाचार खुद ही समाप्त हो सकता है। संयुक्त कुलसचिव डॉ. सर्वेश कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्थान के प्रशासनिक तंत्र को और अधिक उत्तरदायी और पारदर्शी बनाते हैं। कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास ने कहा कि सतर्कता का अर्थ केवल निगरानी नहीं, बल्कि स्वयं के आचरण में नैतिकता लाना है।
आरएसएस का गणवेश जलाने में छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में निकाला मार्च
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पिछले दिनों आरएसएस का गणवेश जलाने के मामले में पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शशांक शेखर सिंह और छात्रनेता संदीप पाल को गिरफ्तार किया तो कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने काशी विद्यापीठ परिसर में मार्च निकालकर विरोध किया। मलदहिया चौराहे के पास पहुंचने पर नेताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई।
केरल में पिछले दिनों एक आईटी प्रोफेशनल की आत्महत्या के प्रकरण में तीन दिन पहले कैंपस में छात्र नेताओं ने आरएसएस का गणवेश जलाया था। पुलिस ने शशांक शेखर, संदीप पाल को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को दोपहर में मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस से गिरफ्तार नेताओं को रिहा करने की मांग की। एनएसयूआई की ओर से गौतम शर्मा, शिवम यादव आदि ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया।
दीपावली मेला में दिव्यांगों के उत्पादों की खूब हुई बिक्री
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में लगे दिव्य दीपावली मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को खरीदारों की भीड़ रही। दिव्यांगों के 18 स्टाॅल पर उत्पादों की बिक्री अच्छी हुई।
दिव्यांगों के उत्पादों में मोमबत्ती, अगरबत्ती, हाथ से बने लकड़ी के खिलौने, जूट के बैग, दीये, बनारसी साड़ी, अचार-मुरब्बा, पापड़, घी, पेपर बैग, गाय के गोबर से बने फिनायल, शहद, लिफाफा आदि आकर्षक रहे। उप निदेशक दिव्यांग सशक्तीकरण सत्येंद्र कुमार एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने दिव्यांगों को उपहार देकर सम्मानित किया।
गीत-संगीत संग डांडिया उत्सव का उठाया लुत्फ
इनरव्हील क्लब वाराणसी मित्रम की ओर से रवींद्रपुरी स्थित एक होटल में आयोजित डांडिया और दीपावली उत्सव में महिलाओं ने खूब मस्ती की। उन्होंने गीत संगीत और मनोरंजक गेम शो से भरपूर मनोरंजन किया। शाखा की संस्थापिका अंजलि अग्रवाल ने उन्हें दिवाली की बधाई दी। स्वागत शाखा की अध्यक्ष श्वेता ने किया। इस मौके पर प्रियंका, ममता तिवारी, पल्लवी केसरी, सतरूपा केसरी, पारुल, श्वेता कोला, सुषमा सोनी, निशा आदि रहीं।
जिले में उज्जवला योजना से लाभान्वित होंगे 2.49 लाख लोग
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दो निशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल मिलेंगे। इसकी शुरुआत अक्टूबर माह से की गई है, जो दिसंबर तक चलेगा। इसी प्रकार दूसरे चरण की शुरुआत जनवरी से होगी जो मार्च तक चलेगी। इस दौरान 2.49 लाख लोग लाभान्वित होंगे। जिनके बैंक खाते आधार लिंक होंगे, जिनके आधार प्रमाणित होंगे, वही योजना के पात्र होंगे।
जिलापूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने कहा कि 150 लोगों को सांकेतिक रूप से सर्किट हाउस में लाभ देकर इसकी शुरुआत कर दी गई है। यह अभी दिसंबर तक चलेगा। उज्ज्वला योजना के ऐसे लाभार्थियों, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है। आधार प्रमाणित नही है। वे तत्काल अपने-अपने बैंक खाता आधार से लिंक कराते हुए संबंधित गैस एजेन्सी से सम्पर्क कर आधार प्रमाणित कराएं। ताकि निःशुल्क उज्ज्वला गैस रिफिल का लाभ प्राप्त हो सके।
विद्युत उपकेंद्र सेवापुरी में नये फीडर का उद्घाटन
विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए विद्युत उपकेंद्र सेवापुरी में नये फीडर का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता हर्षवर्धन ने किया। इसका नाम मटुका फीडर रखा गया है। जिससे अब 10 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
सकलपुर फीडर से सबसे अधिक 27 गांवों को विद्युत आपूर्ति करने की व्यवस्था थी जो बार-बार बाधित हो रही थी। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा ने पिछले सप्ताह विद्युत उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान नया फीडर बनाने की बात कही थी। इस दौरान ओम प्रकाश पटेल, सोनू सिंह, गगन सिंह, राहुल यादव, अवर गोविंद रवि मौजूद रहे।
सोना खरीदने से पहले जरूर मांगे एचयूआईडी बिल, बीआईएस ने जारी की नई गाइडलाइन
धनतेरस और दीपावली पर सोने की खरीदारी के लिए सराफा बाजार में भीड़ उमड़ रही है। इस बार ग्राहकों को थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने लोगों से अपील की है कि सोना खरीदते समय हर हाल में हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) नंबर वाला बिल जरूर मांगें। नई गाइडलाइन के अनुसार, अब बिना एचयूआईडी वाले गहनों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।
प्रदेश समन्वयक डीके मिश्रा ने बताया कि हर गहने पर छह अंकों का एचयूआईडी नंबर अंकित होना चाहिए, जो उस गहने की असलियत और शुद्धता की गारंटी देता है। खरीदारी करते समय ग्राहक मोबाइल ऐप ‘BIS Care’ के जरिए नंबर को स्कैन कर असलियत की जांच कर सकते हैं। गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि दुकानदारों को ग्राहकों को बिल के साथ एचयूआईडी नंबर देना अनिवार्य होगा। यदि कोई ज्वेलर बिना हॉलमार्क या एचयूआईडी वाले गहने बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कतार बद्ध श्रधालुओं के लिए मां अन्नपूर्णा का प्रसाद
मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए कतार में लग चुके भक्तों के लिए अन्नपूर्णा मंदिर की ओर से चाय, पानी और नाश्ते का प्रबंध किया गया। मंदिर के सेवादार और नेमी भक्त, दर्शनार्थियों की सेवा में लगे हैं। मंदिर के महंत शंकर पुरी ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि जितने भी भक्त आएं सभी को सहज और सुलभ दर्शन प्राप्त हो। स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के पांच दिवसीय दर्शन को लेकर मंदिर प्रबंधन ने अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर ली है।
यह देश का एकमात्र मंदिर है जहां भक्तों को धनतेरस पर खजाने के साथ ही धान का लावा भी प्रसाद स्वरूप प्राप्त होता है। भक्तों की सेवा के लिए मंदिर प्रांगण में चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है। दिव्यांगों को सुलभ दर्शन कराने के लिए सेवादारों की खास तैनाती है। वहीं पुलिस कमीशनर समेत आलाधिकारियो ने मंदिर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया और महंत से मुलाक़ात की।
बीएचयू में सोशल साइंस के नए छात्रों का ओरिएंटेशन और इंडक्शन
बीएचयू के सोशल साइंस विषय में दाखिला पाए छात्रों का ओरिएंटेशन और इंडक्शन कार्यक्रम हुआ। प्रो. उदय भान सिंह ने संकाय अध्यादेश को पढ़कर बताया। प्रो. तुषार सिंह ने हॉस्टल मैनुअल और प्रो. सीमा तिवारी ने एंटी-रैगिंग नियमों के बारे में जानकारियां दी। प्रो. संदीप कुमार ने खेलकूद गतिविधियां और नित्यानंद तिवारी ने छात्रों को वेल-बीइंग सर्विस सेल की भूमिका से अवगत कराया।
ये छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करेगा। कार्यक्रम का संचालन संकाय छात्र सलाहकार डॉ. अरुणा कुमारी ने किया। उन्होंने जिन्होंने छात्रों को संकाय की नीतियों, उद्देश्यों एवं मूल्य प्रणाली से अवगत कराया। प्रो. मनीषा मेहरोत्रा ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की कार्यप्रणाली और करियर निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की।