फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: शिव की नगरी काशी में कांवरियों का स्वागत, कहीं पखारे पांव तो कहीं की गई पुष्प वर्षा

Mon, 25 Jul 2022 12:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सावन के दूसरे सोमवार पर  काशी विश्वनाथ धाम में दोपहर 12 बजे तक तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने हाजिरी लगाई है। काशी पहुंचे कांवरियों के स्वागत के लिए कई समाजिक संगठन आगे आए। 
विज्ञापन
वाराणसी में कांवरियों की सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में कांवरियों का रेला उमड़ा है। आलम यह है कि काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले सभी मार्ग पर केसरिया नजारा है। काशी पहुंचे कांवरियों के स्वागत के लिए कई समाजिक संगठन आगे आए। काशी विश्वनाथ धाम आने वाले कांवरियों और शिवभक्तों के प्रति लोगों में सेवा भाव नजर आया। कहीं कांवरियों के पांव पखारे गए तो कहीं पुष्पवर्षा की गई।

विज्ञापन


सुबह-ए-बनारस क्लब, नीचीबाग बुलानाला व्यापार मंडल एवं काशी केराना व्यापार मंडल के बैनर तले नीचीबाग में भक्तों के बीच श्रद्धा पूर्वक फलाहार स्वरूप मालपुआ और शर्बत-पानी का वितरण किया गया। कांवरियों का पैर पखारने के बाद उनके ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए अंगवस्त्रम पहनाकर उनको सम्मान दिया गया।

ऐस सेवा भाव देख सभी श्रद्धालु गदगद नजर आए। इस दौरान पुलिसकर्मी भी सहयोगी और मित्र की भूमिका में रही। इधर, काशी विश्वनाथ धाम में दोपहर 12 बजे तक तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने हाजिरी लगाई है। कह सकते हैं यह संख्या सावन के पिछले आंकड़ों पर भारी पड़ गई है। सड़कों पर कांवरियों का रेला और श्रद्धा-भक्ति का मेला सजा हुआ है।

विज्ञापन

बोल-बम और हर हर महादेव का उद्घोष

काशी में कांवरियों की सेवा - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा के जलाभिषेक के लिए रात में ही कतारबद्ध  हो गए थे। ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुई बारिश के दौरान हजारों शिवभक्त बोल-बम का उद्घोष करते हुए खड़े रहे। गंगाद्वार की ओर से मंदिर में प्रवेश बंद कर दिए जाने के कारण भीड़ का पूरा दबाव गोदौलिया से मैदागिन के बीच दिखाई दे रहा है।

पूरा क्षेत्र बोल-बम और हर हर महादेव के उद्घोष गूंज रहा है। मंदिर परिक्षेत्र के आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय शिवगंगा से तरबतर नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की कतार का एक सिरा गोदौलिया होते हुए लक्सा, दशाश्वमेध घाट और दूसरा सिरा चौक के पार है।
विज्ञापन

टूट सकता है रिकॉर्ड

बाबा दरबार में लगी अटूट कतार - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार पर साढ़े पांच लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया था। यह अपने आप में रिकॉर्ड था। संभावना है कि ये रिकॉर्ड आज टूट जाएगा। कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद शुरू हुई कांवर यात्रा का उल्लास शिव भक्तों के चेहरे पर नजर आ रहा है। बाबा विश्वनाथ के दराबर में अटूट कतार लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें