महोत्सव में सभी उपस्थित महिलाएं हरे रंग के परिधान में शामिल हुईं। महिलाओं ने एक से एक बढ़कर लोक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। साथ ही सावन व तीज के गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बिमला राय की कजरी 'अब की सावन मे हो सजनवा बोल़ घर कहिया अइवा न', इसके बाद सुमन राय व प्रतिमा सिंह की कजरी 'सावन मस्त महिना पिया नौकरिया छोड घर आव' के गीत पर उपस्थित सभी महिलाओं ने झूम कर डांस किया।
सावन और तीज के गीत पर उपस्थित सभी महिलाओं ने खूब आंनद उठाया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता को पुरस्कार दिया गया। वैली स्कूल के नन्हें- मुन्ने बच्चों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम बताए। इस अवसर पर कई बच्चे पुरस्कृत किए गए।