फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: कैंट, बनारस स्टेशन पर करिये बाबा विश्वनाथ के दर्शन, ट्रेन से उतरते ही देख सकेंगे चार पहर की आरती

Tue, 16 Jul 2024 02:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सावन में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे और स्मार्ट सिटी ने एक अच्छी पहल की है। सावन तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही यात्रियों को बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने को मिलेगा। भक्तों को चारों पहर की आरती भी देखने को मिलेगी।  
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन तक रेल यात्री कैंट स्टेशन पर श्री काशी विश्वनाथ धाम की आरती और दर्शन का लाभ ले सकेंगे। ट्रेन से उतरते ही वह एलईडी स्क्रीन पर चार पहर की आरती देख सकेंगे। सर्कुलेटिंग एरिया में स्मार्ट सिटी और रेलवे की ओर से व्यवस्था की गई है। बनारस स्टेशन और वाराणसी सिटी स्टेशन के यात्री हॉल में भी एलईडी स्क्रीन पर बाबा की आरती, दर्शन समेत अन्य शिवालयों की भी झलक देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर सावन माह में रोज एक लाख से अधिक यात्रियों की भीड़ उमड़ती है। पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस और सिटी स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं की संख्या 50 हजार तक रहती है। 

स्मार्ट सिटी के पीआरओ शाकंभरी नंदन ने बताया कि स्मार्ट सिटी के छह एलईडी स्क्रीन पर श्री काशी विश्वनाथ के गर्भगृह के दर्शन पूजन को दिखाया जाएगा। चार गंगा घाटों और गोदौलिया, कैंट रेलवे स्टेशन पर एक-एक एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें