फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: रेड कारपेट पर भक्तों का स्वागत, प्रवेश द्वार पर पुष्पवर्षा, शिवभक्तों के लिए ऐसे तैयार हो रहा धाम

Sat, 24 Jun 2023 07:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चार जुलाई से शुरू होने वाले सावन मास में काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा, प्रवेश-निकास आदि पर विशेष नजर रखने की रणनीति बनाई जा रही है। हर वर्ष की तरह ही गोदौलिया, मैदागिन, दशाश्वमेध व गंगा घाट से आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने का मार्ग तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवाधिदेव महादेव के प्रिय मास सावन में काशी विश्वनाथ धाम आने वाले शिवभक्तों का स्वागत रेड कारपेट पर होगा। मंदिर के सभी प्रवेश द्वार पर भक्तों की अगवानी पुष्पवर्षा से होगी। दुनियाभर में बसे शिवभक्तों के सावन में काशी पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की अगवानी के लिए धाम परिसर को तैयार किया जा रहा है। धाम परिसर में धूप और बारिश से बचाव के लिए पहले ही जर्मन हैंगर लगाया गया है। इसके साथ ही जगह-जगह पीने के पानी, बैठने आदि की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mau News: कमरे के अंदर से बैग में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब, अचरज में पड़े लोग, जांच में जुटी पुलिस

चार जुलाई से शुरू होने वाले सावन मास में काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा, प्रवेश-निकास आदि पर विशेष नजर रखने की रणनीति बनाई जा रही है। हर वर्ष की तरह ही गोदौलिया, मैदागिन, दशाश्वमेध व गंगा घाट से आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने का मार्ग तय कर दिया गया है। जो जिस मार्ग से प्रवेश करेगा, दर्शन के बाद उसी मार्ग से निकलेगा। साउंड सिस्टम से लैस सुविधा केंद्र और सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। अन्य शिव मंदिरों में भी सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।

 

काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

जून में प्रतिदिन औसतन एक लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आ रहे हैं। शनिवार-रविवार व सोमवार को ये संख्या सवा लाख से डेढ़ लाख पहुंच जाती है। बारिश के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। पिछले सावन में सोमवार के दिन श्रद्धालु संख्या छह लाख के पार तक पहुंच गई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।

गंगा द्वार से वीआईपी करेंगे प्रवेश, नावों का बनेगा रूट

विश्वनाथ मंदिर में अब 40 फीसदी श्रद्धालु गंगा घाट की तरफ से मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए श्रद्धालुओं के लिए टेंट, मैटिंग, कूलर, पंखे और आरओ वाटर उपलब्ध कराया गया है। शहर की भीड़ से बचने के लिए सावन में वीआईपी के प्रवेश के लिए भी गंगा द्वार का ही उपयोग किया जाएगा। इसके लिए अस्सी और नमो घाट से नावों का रूट भी तैयार किया जाएगा।

 

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 27 जून को समीक्षा बैठक

मंदिर की व्यवस्थाओं और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 27 जून को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा के साथ भक्तों के लिए किए जाने वाले इंतजामों पर चर्चा होगी। इसके बाद एक जुलाई से मंदिर में सावन की व्यवस्थाओं को प्रभावी कर दिया जाएगा।

सावन में शिवभक्तों के स्वागत के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा, प्रवेश-निकास पर पूरी कार्ययोजना बनाई गई है। - डाॅ. सुनील वर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ धाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें