फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: आज सपरिवार भक्तों को दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ, श्रद्धालुओं से पैक हो गईं मंदिर जाने वाली गलियां

Mon, 14 Aug 2023 08:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सावन के छठवें सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा है। श्रद्धालुओं का दबाव ज्यादा होने के कारण गली से लेकर सड़क तक लंबी कतार लगी है। हर-हर महादेव और बोल बम... के उद्घोष के हो रहा है। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर बाबा भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के छठवें सोमवार पर बाबा विश्वनाथ भक्तों को सपरिवार दर्शन देंगे। बाबा के मंदिर में शिव, पार्वती और गणेश की झांकी सजाई जाएगी। बाबा के दरबार में जलाभिषेक के लिए भक्तों का रेला उमड़ा है। मंगला आरती के बाद से ही बाबा के धाम में श्रद्धालुओं का दबाव ज्यादा होने के कारण गली से लेकर सड़क तक लंबी कतार लगी है। बाबा विश्वनाथ के धाम को जाने वाली सड़क और गलियां केसरिया रंग में रंगी नजर आ रही है। हर-हर महादेव और बोल बम... के उद्घोष के बीच कांवड़ियों का आना जारी है।

विज्ञापन


गंगा घाट पर स्नान करने के बाद जल लेकर कांवड़िये बाबा के धाम पहुंच रहे हैं। गोदौलिया, दशाश्वमेध और चौक क्षेत्र में शिवभक्तों के हुजूम का दबाव ज्यादा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार मध्यरात्रि के बाद से ही श्रद्धालु बांसफाटक और गेट नंबर चार की ओर से जाने वाली बैरिकेडिंग में अपना-अपना स्थान घेरकर भोर होने का इंतजार करने लगे थे।

आज बाबा का होगा विशेष श्रृंगार

सावन के छठवें और पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार को शिवभक्त पुत्र प्रथमेश के साथ भगवान शंकर और मां पार्वती का श्रृंगार होगा। श्रद्धालुओं को महादेव के इस स्वरूप के दर्शन सप्तऋषि आरती के बाद मिलेंगे। अब तक भक्त बाबा के पांच अलग-अलग स्वरूपों का दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन

भक्तों ने अब तक हर सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा, गौरी शंकर स्वरूप, अमृत वर्षा स्वरूप, भागीरथी स्वरूप, तपस्यारत पार्वती स्वरूप के श्रृंगार के दर्शन किए हैं। सातवें सोमवार को देवाधिदेव के अर्धनारीश्वर स्वरूप का शृंगार होगा और अंतिम व आठवें सोमवार को महादेव का रुद्राक्ष श्रृंगार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें