फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दरबार पहुंचे सतीश फौजी

Mon, 12 Dec 2016 05:38 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
sateesh faujee - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के आदेश पर जिलाध्यक्षी की कुर्सी छिनने के बाद सतीश फौजी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दरबार में पहुंचे। मुख्यमंत्री से दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि उन्हें किस खता की सजा दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया था और शिवपाल यादव ने हटा दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने का आश्वासन दते हुए वापस किया। 

शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच चल रहे विवाद के बीच ही दोनों गुटों से जुड़े लोग लखनऊ पहुंच रहे हैं और अपने नेताओं से मिल रहे हैं। सतीश फौजी भी इसी क्रम में शनिवार को अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सपा ने जिला पंचायत में सीटें जीती और जिला पंचायत अध्यक्ष पर उनकी पार्टी का कब्जा हुआ। रोहनिया विधानसभा की सीट भी उन्हीं के कार्यकाल में जीती गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें